"इन्द्र कुमार गुजराल": अवतरणों में अंतर

छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 26:
१९७५ में जिन दिनों वे [[इन्दिरा गान्धी]] सरकार में सूचना एवं प्रसारण मन्त्री थे उसी समय यह बात सामने आयी थी कि १९७१ के चुनाव में इन्दिरा गान्धी ने चुनाव जीतने के लिये असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल किया है। इन्दिरा गान्धी के बेटे [[संजय गांधी]] ने उत्तर प्रदेश से ट्रकों में भरकर अपनी माँ के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिये दिल्ली में लोग इकट्ठे किये और इन्द्र कुमार गुजराल से [[दूरदर्शन]] द्वारा उसका कवरेज करवाने को कहा। गुजराल ने इसे मानने से इन्कार कर दिया<ref name="hindu">{{cite web|author= |url=http://www.thehindubusinessline.com/news/former-prime-minister-ik-gujral-passes-away/article4150486.ece |title=Business Line : News : Architect of ‘Gujral Doctrine’ is no more |publisher=Thehindubusinessline.com |date= |accessdate=2012-12-02}}</ref> क्योंकि संजय गांधी को कोई सरकारी ओहदा प्राप्त नहीं था। बेशक वे प्रधानमन्त्री के पुत्र थे।<ref>द हिन्दू (समाचार पत्र) के उपरोक्त समाचार के अनुसार</ref> इस कारण से उन्हें सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय से हटा दिया गया और विद्याचरण शुक्ल को यह पद सौंप दिया गया। लेकिन बाद में उन्हीं इन्दिरा गान्धी की सरकार में [[मास्को]] में राजदूत के तौर पर गुजराल ने १९८० में [[सोवियत संघ]] के द्वारा [[अफ़गानिस्तान]] में हस्तक्षेप का विरोध किया। उस समय भारतीय विदेश नीति में यह एक बहुत बड़ा बदलाव था। उस घटना के बाद ही आगे चलकर [[भारत]] ने सोवियत संघ द्वारा [[हंगरी]] और [[चेकोस्लोवाकिया]] में राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध किया।
 
== व्यक्तिगत जीवन ==
गुजराल के पिता का नाम अवतार नारायण और [[माता]] का पुष्पा गुजराल था। उनकी शिक्षा दीक्षा डी०ए०वी० कालेज, हैली कॉलेज ऑफ कामर्स और फॉर्मन क्रिश्चियन कॉलेज [[लाहौर]] में हुई।{{cn|date=दिसम्बर 2012}} अपनी युवावस्था में वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में शरीक हुए और १९४२ के "अंग्रेजो भारत छोड़ो" अभियान में [[जेल]] भी गये।<ref name="indep">{{cite news|url=http://www.independent.co.uk/news/world/indian-intrigue-on-hold-as-pm-is-sworn-in-1268624.html|title= Indian intrigue on hold as PM is sworn in|last=McGirk|first=Jan|date=22 April 1997|publisher=The Independent|accessdate=25 January 2010|location=London}}</ref>
 
पंक्ति 39:
| location=[[गुड़गाँव]]}}</ref>
 
== लम्बी बीमारी के बाद निधन ==
गुजराल लम्बे समय से डायलिसिस पर चल रहे थे। १९ नवम्बर २०१२ को छाती में संक्रमण के बाद उन्हें [[हरियाणा]] स्थित गुड़गाँव के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान ही उनकी हालत गिरती चली गयी। २७ नवम्बर २०१२ को वे अचेतावस्था में चले गये। काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। आखिरकार ३० नवम्बर २०१२ को उनकी आत्मा ने उनका शरीर छोड़ दिया। उनके निधन का समाचार मिलते ही [[लोक सभा]] व राज्य सभा स्थगित हो गयी और इस अवसर पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा के साथ भारत के [[राष्ट्रपति]] एवं [[प्रधान मंत्री]] ने शोक व्यक्त किया।
 
जनता के दर्शनार्थ उनका पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास ५ जनपथ [[नई दिल्ली]] में रक्खा गया।१ दिसम्बर २०१२ को दोपहर बाद ३ बजे उनकी [[अंत्येष्टि]] शान्ति वन और [[विजय घाट]] के मध्यवर्ती क्षेत्र "स्मृति स्थल" पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ की गयी।<ref name=zeenews>{{cite news|title=Former PM IK Gujral cremated with full state honours|url=http://zeenews.india.com/news/nation/former-pm-ik-gujral-to-be-given-state-funeral-today_813934.html|accessdate=1 December 2012|newspaper=Zee News|date=2 December 2012}}</ref>
पंक्ति 46:
गुजराल की अन्त्येष्टि में [[भारत]] के राष्ट्रपति [[प्रणव मुखर्जी]] प्रधानमन्त्री [[मनमोहन सिंह]], कांग्रेस अध्यक्ष [[सोनिया गांधी]], वरिष्ठ भाजपा नेता [[लालकृष्ण आडवाणी]] व [[अरुण जेटली]] सहित अनेक हस्तियाँ शामिल हुईं।
 
== गुजराल की आत्मकथा ==
इन्द्र कुमार गुजराल ने अपनी [[आत्मकथा]] अंग्रेजी भाषा में लिखी थी जो उनके जीवित रहते प्रकाशित भी हुई। उसका विवरण इस प्रकार है:
 
पंक्ति 68:
|-
{{s-bef|before=[[पी. चिदम्बरम]]}}
{{s-ttl|title= [[वित्त मन्त्रालय| वित्त मंत्री]]|years=1997–1998}}
{{s-aft|after=[[यशवंत सिन्हा]]}}
{{s-end}}
 
== सन्दर्भ ==
{{टिप्पणीसूची}}
 
== बाह्य सूत्र ==
* [http://www.pmindia.nic.in/former.htm भारत के प्रधानमंत्रियों का आधिकारिक जालस्थल (अंग्रेजी में)]
* http://www.penguinbooksindia.com/category/Autobiography_Biography_Memoir/Matters_of_Discretion_9789380480800.aspx Penguin books, India
 
 
{{साँचा:भारत के प्रधानमन्त्री}}
 
[[श्रश्रेणी:१९१९ जन्म]]
[[श्रश्रेणी:२०१२ मृत्यु]]
[[श्रेणी:भारत के प्रधानमंत्री]]