"उत्तरी सीमाएँ प्रान्त": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.2+) (Robot: Adding uk:Ель-Худуд еш-Шамалійя
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 13:
'''उत्तरी सीमाएँ प्रान्त''', जिसे औपचारिक [[अरबी भाषा|अरबी]] में '''मिन्तक़ाह​ अल-हुदूद अल-शमालीया''' (<small>{{Nastaliq|ur|منطقة الحدود الشمالية‎‎}}</small>) कहते हैं, [[सउदी अरब]] का पश्चिमोत्तरी [[सउदी अरब के प्रान्त|प्रान्त]] है। इसकी सीमाएँ [[इराक़]] के साथ लगती हैं। यह सउदी अरब का सबसे कम आबादी वाला प्रान्त है।
 
== विवरण ==
उत्तरी सीमाओं का बड़ा भाग ५००-९०० मीटर की ऊँचाई पर विस्तृत एक पत्थरीला [[रेगिस्तान]] है जहाँ [[कृषि]] करना बहुत मुश्किल है। इसके अधिक भागों में [[ख़ानाबदोश]] [[बदू लोग]] (बदूईन) रहते हैं। पुराने ज़माने में [[बग़दाद]] से आते तीर्थयात्री यहीं से गुज़रकर [[मक्का (शहर)|मक्का]] और [[मदीना]] जाते थे, इसलिए इस क्षेत्र में हमेशा से चहल-पहल रही है। १९४७ के बाद इस क्षेत्र से तेल की पाइपलाइन निकाली गई जो पहले [[जोर्डन]] और फिर [[लेबनान]] की एक बंदरगाह जाती है। इसी तेल-प्रसार व्यवस्था के इर्द-गिर्द प्रांत के अरअर, रफ़हा और तुरैफ़ शहर पनपे।<ref>[http://www.sauditourism.com.sa/en/Provinces/kindnews.aspx?kind_ID=4 Saudi Arabia Tourism: Northern Borders], Saudi Commission for Tourism and Antiquities, 2012, ''... a large pipeline for transporting oil from the eastern part of the Kingdom into Jordan and onto a port in Lebanon. The ‘major’ cities of Ar’ar, and the smaller cities of Rafha and Turaif all grew up around the oil pump-stations ...''</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[सउदी अरब के प्रान्त]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist|2}}</small>
{{सउदी अरब के प्रान्त}}