छो r2.7.3) (Robot: Removing diq:Udmurtiya
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 14:
'''उदमूर्तिया''' (<small>[[रूसी भाषा|रूसी]]: Удму́ртия, [[अंग्रेज़ी]]: Udmurtia</small>) या '''उदमूर्त गणतंत्र''' [[रूस]] का एक [[रूस के संघीय खंड|संघीय खंड]] है जो उस देश की शासन प्रणाली में [[रूस के गणतंत्र|गणतंत्र]] का दर्जा रखता है। इसकी राजधानी [[इझ़ेव्स्क​]] शहर (<small>Иже́вск, Izhevsk</small>) है।
 
== भूगोल ==
उदमूर्तिया रूस के पूर्वी यूरोपीय मैदान में कामा नदी और व्यात्का नदी के बीच में स्थित है। इसकी ४०% धरती पर [[कोणधारी]] (कोनिफ़ेरस) [[वन]] फैले हुए हैं। ज़मीन के नीचे तेल और पांस (<small>peat</small>) खनिजों के रूप में उपलब्ध है। जनवरी का औसत तापमान -१४.५ सेंटीग्रेड और जुलाई का औसत तापमान १८.३ सेंटीग्रेड होता है। सर्दियों में बहुत बर्फ़ गरती है।
 
== इतिहास ==
यूराली भाषी लोग यहाँ पर [[पाषाण युग]] में बसना शुरू हो गए। इनसे पहले एक पेर्मी समुदाय अलग हुआ और फिर उनमें से आगे एक आदिम-उदमूर्त समुदाय उभरा। पहले यह कामा नदी के इलाके में रहते थे फिर फैलकर व्यात्का नदी के मुख पर भी बसने लगे। [[सोवियत संघ]] की स्थापना के बाद ४ नवम्बर १९२० में 'वोत्स्क स्वशासित ओब्लास्त बना' जिसका नाम १ जनवरी १९३२ में बदलकर 'उदमूर्त स्वशासित ओब्लास्त' (<small>Удмуртская автономная область, Udmurt Autonomous Oblast</small>) रख दिया गया। २८ दिसम्बर १९३६ में [[जोसेफ़ स्टालिन]] के संविधान के तहत 'उदमूर्त स्वशासित सोवियत समाजवादी गणतंत्र' (<small>Udmurt ASSR</small>) के नाम से पुनर्गठित किया गया। स्टालिन ने १९३७-३८ में अपने '[[महान शुद्धिकरण]]' अभियान में बहुत से राष्ट्रवादी उदमूर्त बुद्धिजीवियों को मरवा दिया जिस से उदमूर्त समाज पर बहुत गहरा असर हुआ। [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] काल में यहाँ बहुत कारख़ाने लगे जिस से बहुत से [[रूसी लोग]] यहाँ आ बसे। २० सितम्बर १९९० को उदमूर्त गणतंत्र अपने वर्तमान रूप में गठित हुआ।
 
== लोग ==
२०१० की जनगणना के अनुसार उदमूर्त गणतंत्र के ६२.२% लोग [[रूसी लोग|रूसी समुदाय]], २८% लोग उदमूर्त समुदाय और ६.७% लोग [[तातार लोग|तातार समुदाय]] के थे।<ref>"[http://www.gks.ru/free_doc/new_site/perepis2010/croc/perepis_itogi1612.htm Всероссийская перепись населения 2010 года. Том 1 [2010 All-Russian Population Census, vol. 1)]]" (in Russian). Всероссийская перепись населения 2010 года (2010 All-Russia Population Census). Federal State Statistics Service. 2011. Retrieved June 29, 2012.</ref>
 
== उदमूर्तिया के कुछ नज़ारे ==
<gallery>
File:Посёлок Игра.jpg|इगरा शहर का दृश्य
पंक्ति 31:
</gallery>
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[रूस के गणतंत्र]]
* [[महान शुद्धिकरण]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist|2}}</small>