"कपिलवस्तु": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
'''कपिलवस्तु''', शाक्य गण की राजधानी था। [[महात्मा बुद्ध|गौतम बुद्ध]] के जीवन के प्रारम्भिक काल खण्ड यहीं पर व्यथीत हुआ था। भगवान बुद्ध के जन्म इस स्थान से १० किमी पूर्व में [[लुंबिनी]] मे हुआ था। आर्कियोलजिक खुदाइ और प्राचीन यात्रीऔं के विवरण अनुसार अधिकतर विद्वान्‌ कपिलवस्तु [[नेपाल]] के [[तिलौराकोट]] को मानते हैं जो नेपाल की तराई के नगर तौलिहवा से दो मील उत्तर की ओर हैं। विंसेंट स्मिथ के मत से यह [[उत्तर प्रदेश]] के [[बस्ती जिले]] का पिपरावा नामक स्थान है जहाँ अस्थियों पर शाक्यों द्वारा निर्मित [[स्तूप]] पाया गया है जो उन के विचार में बुद्ध के अस्थि है।
 
बुद्ध शाक्य गण के राजा शुद्धोदन और [[महामाया]] के पुत्र थे। उनका जन्म [[लुंबिनी]] वन में हुआ जिसे अब [[रुम्मिनदेई]] कहते हैं। रुम्मिनदेई तिलौराकोट (कपिलवस्तु) से १० मील पूर्व और भगवानपुर से दो मील उत्तर है। यहाँ अशोक का एक स्तंभलेख मिला है जिसका आशय है कि भगवान्‌ बुद्ध के इस जन्मस्थान पर आकर [[अशोक]] ने पूजा की और स्तंभ खड़ा किया तथा "लुम्मिनीग्राम' के कर हलके किए।