"कामशास्त्र": अवतरणों में अंतर

छो Robot: Interwiki standardization; अंगराग परिवर्तन
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
मानव जीवन के लक्ष्यभूत [[चार पुरुषार्थ|चार पुरुषार्थों]] में "[[काम]]" अन्यतम पुरुषार्थ माना जाता है। [[संस्कृत]] भाषा में उससे संबद्ध विशाल [[साहित्य]] विद्यमान है।
 
== कामशास्त्र का इतिहास ==
'''कामशास्त्र''' का आधारपीठ है - महर्षि [[वात्स्यायन]]रचित [[कामसूत्र]]। सूत्र शैली में निबद्ध, वात्स्यायन का यह महनीय ग्रंथ विषय की व्यापकता और [[शैली]] की प्रांजलता में अपनी समता नहीं रखता। महर्षि वात्स्यायन इस शास्त्र में प्रतिष्ठाता ही माने जा सकते हैं, उद्भावक नहीं, क्योंकि उनसे बहुत पहले इस शास्त्र का उद्भव हो चुका था।
 
कामशास्त्र के इतिहास को हम तीन कालविभागों में बाँट सकते हैं - पूर्ववात्स्यायन काल, वात्स्यान काल तथा पश्चातद्वात्स्यायन काल।
 
=== पूर्ववात्स्यायन काल ===
कहा जाता है, प्रजापति ने एक लाख अध्यायों में एक विशाल ग्रंथ का प्रणयन कर कामशास्त्र का आंरभ किया, परंतु कालांतर में मानवों के कल्याण के लिए इसके संक्षेप प्रस्तुत किए गए। पौराणिक पंरपरा के अनुसार महादेव की इच्छा से "नंदी" ने एक सहस्र अध्यायों में इसका सार अंश तैयार किया जिसे और भी उपयोगी बनाने के लिए उद्दालक मुनि के पुत्र श्वेतकेतु ने पाँच सौ अध्यायों में उसे संक्षिप्त बनाया। इसके अंनतर पांचाल बाभव्य ने तृतीयांश में इसकी और भी संक्षिप्त किया—डेढ़ सौ अध्यायों तथा सात अधिकरणों में, कालांतर में सात महनीय आचार्यों ने प्रत्येक अधिकरण के ऊपर सात स्वतंत्र ग्रंथों का निर्माण किया—
 
पंक्ति 27:
पूर्ववात्स्यायन काल के आचार्यों की रचनाओं का विशेष पता नहीं चलता। ब्राभ्रव्य के मत का निर्देश बड़े आदर के साथ वात्स्यायन ने अपने ग्रंथ में किया है। घोटकमुख और गोनर्दीय के मत कामशास्त्र और अर्थशास्त्र में उल्लिखित मिलते है। केवल दत्तक और कुचिमार के ग्रंथों के अस्तित्व का परिचय हमें भली भाँति उपलब्ध है। आचार्य दत्तक की विचित्र जीवनकथा कामसूत्र की जयमंगला टीका में है। कुचिमार रचित तंत्र के पूर्णत: उपलब्ध न होने पर भी हम उसके विषय से परिचत हैं। इस तंत्र में कामोपयोगी औषधों का वर्णन है जिसका संबंध बृंहण, लेपन, वश्य आदि क्रियाओं से है। "[[कुचिरमारतंत्र]]" का हस्तलेख मद्रास से उपलब्ध हुआ है जिसे ग्रंथकार "[[उपनिषद्]]" का नाम देता है और जिस कारण उसमें प्रतिपादित अधिकरण "औपनिषदिक" नाम से प्रख्यात हुआ।
 
=== वात्स्यायन काल (कामसूत्र) ===
वात्स्यायन का यह ग्रंथ सूत्रात्मक है। यह सात अधिकरणों, 36 अध्यायों तथा 64 प्रकरणों में विभक्त है। इसमें चित्रित भारतीय सभ्यता के ऊपर गुप्त युग की गहरी छाप है, उस युग का शिष्टसभ्य व्यक्ति "नागरिक" के नाम से यहाँ दिया गया है कि कामसूत्र भारतीय समाजशास्त्र का एक मान्य ग्रंथरत्न बन गया है। ग्रंथ के प्रणयन का उद्देश्य है लोकयात्रा का निर्वाण, न कि राग की अभिवद्धि। इस तात्पर्य की सिद्धि के लिए वात्स्यायन ने उग्र समाधि तथा ब्रह्मचर्य का पालन कर इस ग्रंथ की रचना की—
 
पंक्ति 56:
* '''कामसूत्र का समाजशास्त्रीय अध्ययन''' :- यह ग्रन्थ पं० देवदत्त शास्त्री द्वारा विरचित है।
 
=== पश्चाद्वात्स्यायन काल ===
मध्ययुग के लेखकों ने कामशास्त्र के विषय में अनेक ग्रंथों का प्रणयन किया। इनका मूल आश्रय वात्स्यायन का ही ग्रंथरत्न है और रतिक्रीड़ा के विषय में नवीन तथ्य विशेष रूप से निविष्ट किए गए हैं। ऐसे ग्रंथकारों में कतिपय की रचनाएँ ख्यातिप्राप्त हैं —
 
पंक्ति 107:
इन ग्रंथों की रचना से इस शास्त्र की व्यापकता और लोकप्रियता का पता चलता है।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[काम]]
* [[कामसूत्र]]
पंक्ति 113:
* [[स्मरदीपिका]]
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [http://drst11.blogspot.com/2010/09/1.html संस्कृत वाङ्मय में कामशास्त्र की परम्परा (1)]
* [http://drst11.blogspot.com/2010/12/2.html संस्कृत वाङ्मय में कामशास्त्र की परम्परा (2)]