"कालिंपोंग": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.2) (Robot: Adding ms:Kalimpong
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 24:
 
== मुख्य आकर्षण ==
कलिंगपोंग एक बहुत ही व्‍यस्‍त शहर है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि दार्जिलिंग और गंगटोक इसी शहर से होकर जाया जा सकता है। यहां आप अपनी व्‍यस्‍त जिंदगी से विश्राम लेकर आराम के कुछ पल व्‍यतीत कर सकते हैं। गाड़ी से इस शहर को एक दिन में घूमा जा सकता है। इस शहर को पैदल घूमने के लिए दो या तीन दिन आवश्‍यक है।कलिंगपोंग पर्वोत्तर हिमालय के पीछे स्थित है। यहां से कंचनजंघा श्रेणी त‍था तिस्‍ता नदी की घाटी का बहुत सुंदर नजारा दिखता है।
 
=== गोंपा रोम्‍प ===
पंक्ति 47:
 
== खानपान ==
कलिंगपोंग में आपको हर चौराहे पर स्‍टीम मोमोज, थूक्‍पा (नूडल सूप) तथा चो आदि खाने को मिल जाएगा। कलिंगपोंग में बहुत से अच्‍छे रेस्‍टोरेंट भी हैं। ग्‍लेनरी होटल का दो रेस्‍टोरेंट है- पहला ऋषि रोड पर तथा दूसरा ऑंगडेन रोड पर। इन दोनों रेस्‍टोरेंटों में केक, पेस्‍ट्री, पैटीज, चाय तथा कॉफी मिलता है। मंडारिन रेस्‍टोरेंट मछली, सुअर का भूना हुआ मांस तथा मुर्गा के मांस के लिए प्रसिद्ध है। गोम्‍पू होटल में बार की सुविधा है। कलसंग रेस्‍टोरेंट जोकि लिंक रोड पर स्थित है तिब्‍बती भोजन के लिए जाना जाता है। यहां का स्‍थानीय शराब जो कि बाजरे से बनता है बांस के बर्त्तन में परोसा जाता है। इस शराब को छंग भी कहा जाता है। अन्‍नपूर्णा रेस्‍टोरेंट में अच्‍छा भोजन मिलता है। अगर आप बेहतरीन भोजन चाहते हैं तो हिमालयन होटल तथा सिल्‍वर ओक होटल जाइए। लेकिन यहां पहले से ही बुकिंग कराना होता है।यहां के सभी होटल रात 8:30 से 9 बजे तक बंद हो जाते हैं।
 
== खरीदारी ==
भूटिया शिल्‍प, लकड़ी का हस्‍तशिल्‍प, बैग, पर्स, आभूषण, थंगा पेंटिग्‍स तथा चाइनीज लालटेन की खरीदारी यहां से की जा सकती है। इन सब वस्‍तुओं के लिए डम्‍बर चौक पर स्थित भूटिया शॉप प्रसिद्ध है। इसके अलावा इन वस्‍तुओं की खरीदारी के लिए कलिंगपोंग आर्ट एंड क्रार्फ्ट कॉओपरेटिव भी सही है। कलिंगपोंग का स्‍थानीय चीज तथा लॉलीपॉप यहां आने वाले पर्यटकों को जरुर खरीदना चाहिए।
 
== आवागमन ==
पंक्ति 60:
 
;सड़क मार्ग
यह सिलीगुड़ी (70 किलोमीटर) से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। यहां से कलिंगपोंग के लिए सरकारी और निजी बसें चलती है।
 
== उद्धरण ==