"किरात": अवतरणों में अंतर

छो Robot: Interwiki standardization; अंगराग परिवर्तन
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 2:
'''किरात''' प्राचीन [[संस्कृत]] ग्रंथों में [[हिमालय]] के कुछ क्षेत्रों और [[पूर्वोत्तर भारत]] में बसने वाली कुछ जातियों का नाम था। [[यजुर्वेद]] (शुक्ल ३०.१६; कृष ३.४, १२, १) में और [[अथर्ववेद]] (१०.४,१४) में इनका सबसे प्राचीन ज़िक्र मिलता है। संभव है कि यह मंगोल या मंगोल-प्रभावित जन-समुदायों के लिए प्राचीन शब्द रहा हो।<ref name="mukharji2009">{{Citation | title=Hindu Shabhyata | author=Radhakumud Mukharji | year=2009 | isbn=9788126705030 | publisher=Rajkamal Prakashan Pvt Ltd | url=http://books.google.com/books?id=vhUZrj975BAC | quote=''... किरात (मंगोल) : द्रविड़ भाषाओं से भिन्न यह भाषाओं में किरात या ...''}}</ref><ref name="ref80qahaz">{{Citation | title=Uttarākhaṇḍ kā itihās, Volume 2 | author=Shiva Prasad Dabral | publisher=Vīr-Gāthā-Prakāshan | isbn= | url=http://books.google.com/books?id=o0lXAAAAMAAJ | quote=''... प्राचीन साहित्य में किरात-संस्कृति, किरात-भूमि ...'' }}</ref>
 
== नाम का स्रोत ==
यह ठीक से ज्ञात नहीं है कि "किरात" नाम कहा से उत्पन्न हुआ। संभव है कि यह दो अंशों को जोड़कर बना हो - किर (यानि 'सिंह') और ति (यानि 'लोग'), अर्थात 'सिंह की फ़ितरत वाले लोग'।<ref name="ref86luvor">{{Citation | title=Politics of culture: a study of three Kirata communities in the eastern Himalayas | author=Tanka Bahadur Subba | publisher=Orient Blackswan, 1999 | isbn=9788125016939 | url=http://books.google.com/books?id=8wPq9ay0CF8C | quote=''... a Kirata scholar, Narad Muni Thulung ... To him, it is derived from two words: Kira meaning 'lion', and ti meaning 'people', or 'people with lion's nature' ... '' }}</ref> यह भी संभव है कि यह पूर्वी [[नेपाल]] की "किरांती" नामक [[तिब्बत|तिब्बती]] जाती के नाम का एक और रूप हो।
 
== वर्णन ==
प्राचीन ग्रंथों में इन्हें "सुनहरे" या "पीले" रंग का बुलाया गया है। इनका ज़िक्र अक्सर निषाद और [[पुलिंद]] जातियों के साथ किया जाता था, लेकिन निषादों का रंग सांवला या काला बताया गया है। "योग वशिष्ठ" ग्रन्थ में [[श्री रामचंद्र]] जंगल में किरातों द्वारा फैलाए गए जाल के बारे में बात कहते हैं, जिस से यह संकेत मिलता है कि प्राचीन युग में शायद किरातों को एक शिकार करने वाले समुदाय के रूप में देखा जाता हो।
 
ऐतिहासिक सूत्रों से कुछ सबूत मिलते हैं कि किरात [[शिव]] के उपासक थे।<ref name="ref60cibeg">{{Citation | title=Ancient communities of the Himalaya | author=Dinesh Prasad Saklani | publisher=Indus Publishing, 1998 | isbn=9788173870903 | url=http://books.google.com/books?id=tK5y4iPArKQC | quote=''... Shiva, generally considered a non-Aryan deity, secured a prominent place among the Kiratas. It can be roughly asserted that Shiva- worship might have begun among the Kiratas in the mountainous regions of the Himalayas in pre-Vedic times, before the advent of the Aryans ...'' }}</ref> [[महाभारत]] में वर्णन है कि शिवजी की किरातों के कुल-देवता होने की स्थित को देखते हुए [[अर्जुन]] ने कुछ समय के लिए किरात वेशभूषा और नाम अपना लिए थे ताकि वह शिवजी से तीरंदाज़ी और एनी युद्ध-कलाएँ सीख सके।<ref name="ref04dexih">{{Citation | title=Proceedings of the Asiatic Society of Bengal | author=Asiatic Society of Bengal | publisher=Asiatic Society, 1875 | isbn= | url=http://books.google.com/books?id=zhLgAAAAMAAJ | quote=''... The great hero of the Mahabharata, Arjuna, adopted the name, nationality, and guise of a Kirata for a certain period, to learn archery, and the use - of other arms from S'iva, who was considered as the deity of the Kiratas ...'' }}</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[पुलिंद]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist|2}}</small>
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/किरात" से प्राप्त