"कुनलुन पर्वत": अवतरणों में अंतर

छो Robot: Adding ar:جبال كونلون
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 3:
'''कुनलुन पर्वत शृंखला''' ([[चीनी भाषा|चीनी]]: 昆仑山, कुनलुन शान; [[मंगोल भाषा|मंगोलियाई]]: Хөндлөн Уулс, ख़ोन्दलोन ऊल्स) [[मध्य एशिया]] में स्थित एक पर्वत शृंखला है। ३,००० किलोमीटर से अधिक चलने वाली यह शृंखला [[एशिया]] की सब से लम्बी पर्वतमालाओं में से एक गिनी जाती है। कुनलुन पर्वत [[तिब्बत के पठार]] के उत्तर में स्थित हैं और उसके और [[तारिम द्रोणी]] के बीच एक दीवार बनकर खड़े हैं। पूर्व में यह उत्तर चीन के मैदानों में [[वेई नदी (चीन)|वेई नदी]] के दक्षिण-पूर्व में जाकर ख़त्म हो जाते हैं। कुनलुन पर्वत [[भारत]] के [[अक्साई चिन]] इलाक़े को भी तारिम द्रोणी से अलग करते हैं, हालांकि वर्तमान में अक्साई चिन क्षेत्र [[चीन]] के क़ब्ज़े में है। इस पर्वतमाला में कुछ ज्वालामुखी भी स्थित हैं।<ref name="ref39yepud">{{cite web | title=Radar remote sensing applications in China | author=Huadong Guo | publisher=CRC Press, 2001 | isbn=9780415256766 | url=http://books.google.com/books?id=63JzRswj178C | quote=''... A group of volcanoes northeast of Aksayqin Lake in the western Kunlun Mountains have been identified on SIR-C/X-SAR imagery acquired on April 17, 1994. The volcanoes are at an elevation over 5300m ...''}}</ref>
 
== भूगोल ==
कुनलुन पर्वत [[ताजिकिस्तान]] की [[पामीर पर्वतमाला]] से शुरू होकर पूर्व को चलते हैं, जहाँ यह [[चीन]] द्वारा नियंत्रित [[तिब्बत]] और [[शिञियांग]] के क्षेत्रों की सीमा के साथ-साथ चलकर पूर्व में [[चिंग हई]] प्रांत में अंत होते हैं। यह तारिम द्रोणी, [[टकलामकान रेगिस्तान]] और [[गोबी रेगिस्तान]] की दक्षिणी सीमा भी बनाते हैं। कुनलुन पहाड़ों से कुछ महत्वपूर्ण नदियाँ शुरू होती हैं, जैसे कि [[काराकाश नदी]] और [[युरुंगकाश नदी]], जो ख़ोतान के [[मरुद्यान]] (ओएसिस) से होकर [[टकलामकान रेगिस्तान]] की रेतों में ग़ायब हो जाती हैं।
 
पंक्ति 10:
कुनलुन पर्वतों से बहुत ही कम सड़कें निकलती हैं - एक तो [[राजमार्ग २१९ (चीन)|राजमार्ग २१९]] है जो शिञियांग के येचेंग शहर से तिब्बत के ल्हात्से शहर तक जाता है। उस से पूर्व में राजमार्ग १०९ है जो तिब्बत की राजधानी [[ल्हासा]] से चिंग हई प्रांत के [[गोलमुद]] शहर तक जाता है।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[तारिम द्रोणी]]
* [[तिब्बत का पठार]]
* [[अक्साई चिन]]
* [[शिञियांग]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist}}</small>