"कोहाट ज़िला": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (Robot: Adding sr:Кохат
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 2:
'''कोहाट''' (<small>[[उर्दू]]: {{Nastaliq|ur|کوہاٹ}}, [[पश्तो]]: {{Nastaliq|ur|کوهاټ}}, [[अंग्रेज़ी]]: Kohat</small>) [[पाकिस्तान]] के [[ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा]] प्रांत का एक ज़िला है। यह [[करक ज़िले]] के उत्तर में और फ़ाटा नाम के क़बीलाई इलाक़ों के दक्षिण में स्थित है। इसमें बहुत से [[पश्तून]] क़बीलों के लोग रहते हैं, जैसे कि [[अफ़रीदी]], ख़टक, [[बन्गश]] और ओरकज़ई। इस पूरे क्षेत्र में [[पश्तो]] बोली जाती है। कोहाट दो [[तहसील|तहसीलों]] में बँटा हुआ है - कोहाट तहसील और लाची तहसील।
 
== इतिहास ==
कोहाट ज़िले में सन् १९९८ में ५,६२,६४४ लोगों कि आबादी थी। इसका क्षेत्रफल क़रीब २,५४५ वर्ग किमी है। यहाँ पर १४वीं सदी ईस्वी में अफ़रीदी, ख़टक और बन्गश क़बीलों के [[पठान]] लोग आकर बस गए और अपना राज चलने लगे। १९वीं सदी में [[पंजाब]] से फैल रहे [[महाराजा रणजीत सिंह|सिख साम्राज्य]] ने कोहाट पर क़ब्ज़ा कर लिया और अपनी हुकूमत चलाई। १८३६ में सिख साम्राज्य के पतन के साथ-साथ टेरी नामक शहर के नवाब ने यहाँ अपना राज आरम्भ कर दिया। २८ मार्च १८४९ को पंजाब के साथ-साथ कोहाट भी भारत में [[ब्रिटिश राज]] का हिस्सा बन गया। अंग्रेज़ों ने यहाँ राज तो चलाया लेकिन स्थानीय लोग हमेशा उनके विरुद्ध समय-समय पर उपद्रव करते रहे।<ref>[http://www.khyber.org/publications/036-040/history.shtml History of Kohat]</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा]]
* [[पश्तो]]
* [[पेशावर]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist|2}}</small>