"क्रीत": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (रोबॉट: scn:Creta की जगह scn:Crita जोड़ रहा है
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:Knossos R01.jpg|thumb|220px|क्नोसोस पुरातन स्थल पर मिनोआई सभ्यता के एक महल का खंडर]]
[[Fileचित्र:Crete location map.png|thumb|220px|[[यूनान]] और क्रीत का नक़्शा]]
[[Fileचित्र:Sfakia-dance.jpg|thumb|220px|पारम्परिक क्रीती सामूहिक नाच]]
[[Fileचित्र:Vai R04.jpg|thumb|220px|वाई का तटीय इलाक़ा]]
'''क्रीत''' या '''क्रीट''' ([[यूनानी भाषा|यूनानी]]: Κρήτη, क्रीति; [[अंग्रेज़ी]]: Crete, क्रीट) [[यूनान]] के द्वीपों में सब से बड़ा [[द्वीप]] है और [[भूमध्य सागर]] का पाँचवा सब से बड़ा द्वीप है। यह यूनान की आर्थिक व्यवस्था और यूनानी संस्कृति का बहुत महत्वपूर्ण अंग मन जाता है लेकिन इस द्वीप की अपनी एक अलग सांस्कृतिक पहचान भी है। आज से पाँच हज़ार साल पूर्व क्रीत "मिनोआई सभ्यता" नामक संस्कृति का केंद्र भी थी जो २७०० से १४२० ईसापूर्व के काल में फली-फूली और [[यूरोप]] की एक प्राचीनतम तहज़ीब मानी जाती है।<ref name="Ancient Crete">[http://oxfordbibliographiesonline.com/display/id/obo-9780195389661-0071 Ancient Crete] Oxford Bibliographies Online: Classics</ref>
 
== विवरण ==
क्रीत का क्षेत्रफल ८,३३६ वर्ग किमी है, यानि [[भारत]] के [[नागालैंड]] राज्य का लगभग आधा। सन् २०१० में इसकी जनसँख्या ६ लाख लोगों से कुछ अधिक थी। इसके उत्तर में [[एजियाई सागर]] और इसके दक्षिण में लीबियाई सागर पड़ता है, जो दोनों भूमध्य सागर के अंग हैं। क्रीत एक खिंचा हुआ अकार रखता है: यह पूर्व-पश्चिम दिशा में २६० किमी लम्बा और उत्तर-दक्षिण दिशा में केवल ६० किमी लम्बा है। [[अक्षांश रेखाएं|अक्षांश रेखा]] (लेटीट्यूड) के हिसाब से यह [[कश्मीर]] से थोड़ा उत्तर में पड़ता है। यहाँ का मौसम मध्यम है। गर्मियों में तापमान ३५ °सेंटीग्रेड से कम और सर्दियों में -२ °सेंटीग्रेड से अधिक रहता है। सर्दियों में पहाड़ों पर भारी बर्फ़ गिरती है लेकिन रिहाइशी क्षेत्रों पर कुछ घंटों रहकर पिघल जाती है। क्रीत की प्रशासनिक राजधानी उत्तरी तट के मध्य में स्थित एराक्लियो (Ηράκλειο, Heraklion) नामक शहर है।
 
== संस्कृति ==
क्रीत में [[यूनानी भाषा]] बोली जाती है लेकिन एक भिन्न क्रीति यूनानी उपभाषा के रूप में। यहाँ का संगीत और नृत्य भी यूनान के अन्य भागों से कुछ अलग है। क्रीति समाज में परिवारों और बिरादरियों को बहुत महत्त्व दिया जाता है और [[इज़्ज़त]] के प्रश्नों पर लड़ाइयों का छिड़ जाना आम बात है। परिवारों के बीच उत्पन्न हुई दुश्मनियाँ सालों-पीढ़ियों तक चल सकती हैं।
 
== पर्यटन ==
अपने मौसम, सुन्दर तटीय क्षेत्रों और अनोखी संस्कृति के लिए क्रीत सैलानियों में बहुत लोकप्रिय है। सन् २०१० में क्रीत में २० लाख से अधिक पर्यटक आये थे, जबकि क्रीत की अपनी आबादी केवल ६ लाख की है।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[यूनान]]
* [[भूमध्य सागर]]
 
== सन्दर्भ ==
{{reflist|2}}
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/क्रीत" से प्राप्त