"तिग्मांशु धूलिया": अवतरणों में अंतर

छो "Tigmanshu.jpg" को हटाया। इसे कॉमन्स से Denniss ने हटा दिया है। कारण: Per commons:Commons:Deletion requests/File:Tigmanshu.jpg
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 6:
|birthdate = {{birth date and age|1967|7|3}}
|location = [[इलाहाबाद]], [[उत्तर प्रदेश]], [[भारत]]
|occupation = [[निर्माता]],<br />[[निर्देशक]],<br />[[अभिनेता]]
|yearsactive =
| spouse =
}}
'''तिग्मांशु धूलिया''' (जन्मः ३ जुलाई १९६७) भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग [[बॉलीवुड]] के एक प्रसिद्ध [[निर्माता]], [[निर्देशक]] और [[अभिनेता]] हैं। उन्होने अपना कैरियर [[शेखर कपूर]] निर्देशित फिल्म [[बैंडिट क्वीन]] से बतौर कास्टिंग निर्देशक शुरु किया।
=== प्रारम्भिक जीवन ===
तिग्मांशु का जन्म [[उत्तर प्रदेश]] के [[इलाहाबाद]] मे ३ जुलाई १९६७ को हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से [[उत्तराखंड]] के पौङी जिले के मदनपुर गाँव से है। <ref>[http://www.apnauttarakhand.com/tigmanshoo-dhooliya/ तिग्मांशु धूलिया]</ref> उनके पिता स्व. केशव चन्द्र धूलिया हाईकोर्ट के जज थे और माता श्रीमती सुमित्रा धूलिया संस्कृत की प्रोफ़ेसर थीं।<ref>[http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2012/03/120313_tigmanshu_iv_rj.shtml अनपढ़ हैं ज्यादातर फिल्म निर्माता: तिग्मांशु]</ref> तिग्मांशु ने अपनी प्रारम्भिक पढाई सेंट जोसेफ स्कूल और एंग्लो बंगाली इण्टरमिडियेट कालेज से की। [[इलाहाबाद विश्वविद्यालय]] से उन्होने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और आधुनिक इतिहास मे स्नातक की पढाई पूरी की। इसके बाद उन्होने [[राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय]] से रंगमंच मे परास्नातक किया।
== फिल्मी कैरियर ==
तिग्मांशु ने १९९० मे [[बैंडिट क्वीन]] मे बतौर कास्टिंग निर्देशक अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। उन्होने इस फिल्म मे संवाद भी लिखे। इन्होने [[मणिरत्नम]] निर्देशित फिल्म [[दिल से]] की पटकथा भी लिखी।<ref>[http://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/2307/7/70 कम बजट की फिल्मों के लिए अब परेशानी नहीं : तिग्मांशु ]</ref> वर्ष २००० मे आयी [[आसिफ कपाङिया]] निर्देशित फिल्म [[द वारियर]] मे भी उन्होने कास्टिंग का काम किया। उन्होने [[स्टिफ अपर लिप्स]] और [[बाम्बे ब्ल्यूज]] मे भी कास्टिंग की।<ref>[http://www.tigmanshudhulia.com/index.php?option=com_content&view=article&id=53&Itemid=60 तिग्मांशु धूलिया]</ref>
=== निर्देशक ===
निर्देशक के रूप मे तिग्मांशु ने अपना कैरियर वर्ष २००३ की फिल्म [[हासिल]] के साथ शुरु किया। इस फिल्म के लिये [[इरफान खान]] को फिल्मफेयर का नकारात्मक भूमिका मे [[सर्वश्रेष्ठ अभिनेता]] का पुरस्कर मिला। २००४ मे उन्होने [[इरफान खान]], [[जिमी शेरगिल]] और [[उदय चोपङा]] को लेकर [[चरसः ए ज्वाइण्ट ऑपरेशन]] निर्देशित की। २०११ मे तिग्मांशु निर्देशित दो फिल्मे प्रदर्शित हुईः [[शागिर्द]] और [[साहब बीबी और गैंगस्टर]]। वर्ष २०१२ मे धूलिया निर्देशित फिल्म [[पान सिंह तोमर]] प्रदर्शित हुई। यह फिल्म चंबल के बाग़ी बने '''पान सिंह तोमर''', जो बाधा दौङ मे ७ बार का राष्ट्रीय रिकार्डधारी था, के जीवन पर आधारित थी। बैंडिट क्वीन करते समय ही तिग्मांशु ने पान सिंह के बारे मे सुना था। इस फिल्म मे [[इरफान खान]] मुख्य भूमिका मे थे। इस फिल्म के निर्देशन के लिये तिग्मांशु की खासी सराहना हुई।<ref>[http://khabar.ndtv.com/news/show/film-review-of-paan-singh-tomar-18478 ज़रूर देखें 'पान सिंह तोमर'...]</ref> इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।
=== अभिनेता ===
बतौर अभिनेता तिग्मांशु ने अपने कैरियर की शुरुआत [[अनुराग कश्यप]] निर्देशित फिल्म [[गैंग्स ऑफ़ वासेपुर-भाग १]] से की।<ref>[http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-tigmanshu-dhulia-will-now-act-in-films-N16190.html निर्देशक से अभिनेता बने तिग्मांशु धूलिया]</ref> इस फिल्म के '''भाग १''' और '''भाग २''' दोनो मे उन्होने [[रामाधीर सिंह]] का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए धूलिया को निर्देशक की सराहना भी मिली। अनुराग कश्यप के अनुसार,"तिग्मांशु हमेशा से ही अच्छे अभिनेता रहे हैं"।<ref>[http://www.thesundayindian.com/hi/story/tough-to-rope-in-tigmanshu-for-acting-in-%27gangs-of%27anurag/5/16395/ गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में अभिनय के लिये तिग्मांशु धूलिया को मनाना पड़ा: अनुराग]</ref> इससे पहले अनुराग ने भी तिग्मांशु की फिल्म [[शागिर्द (२0११)]] में बंटी भैया की भूमिका निभाई थी।<ref>[http://www.chauthiduniya.com/2011/03/shagird.html शागिर्द] चौथी दुनिया में ८ मार्च, २0११ को प्रकाशित स्तंभ</ref>
 
== संदर्भ ==
<references/>
 
[[श्रेणी:निर्देशक]]
[[श्रेणी:निर्माता]]