"तूवा": अवतरणों में अंतर

छो r2.5.4) (Robot: Adding ky:Тыва Республикасы
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Imageचित्र:Tuwakarte2.png|thumb|तूवा का नक़्शा]]
'''तूवा''', जिसका सरकारी नाम '''तूवा गणतंत्र''' ([[तूवी भाषा|तूवी]]: Тыва Республика तिवा रयिसपुब्लिका) है, [[मध्य एशिया]] के दक्षिणी [[साइबेरिया]] क्षेत्र में स्थित [[रूस]] का एक राज्य है जो रूस की [[रूस के संघीय खंड|संघ व्यवस्था]] में [[रूस के गणतंत्र|गणतंत्र]] की हैसियत रखता है। भौगोलिक दृष्टि से तूवा ठीक [[एशिया]] के महाद्वीप के भौगोलिक केंद्र में बैठता है। तूवा की सरहदें कुछ अन्य रूसी राज्यों से लगतीं हैं और दक्षिण की ओर [[मंगोलिया]] से लगतीं हैं। तूवा की राजधानी [[किज़िल]] है। इस राज्य में अधिकतर लोग [[तूवी भाषा]] बोलते हैं, हालांकि की [[रूसी भाषा|रूसी]] भी कई लोगों द्वारा समझी और बोली जाती है। १९४४ तक तूवा एक '''तन्नू तूवा''' नाम का अलग राष्ट्र था, लेकिन १९४४ में इसका रूस और [[सोवियत संघ]] में विलय हो गया।
 
== अन्य भाषाओँ में ==
[[Fileचित्र:Yurt in Tos Bulak.jpg|thumb|तूवा में एक यर्ट खेमा]]
[[Fileचित्र:Wrestling competition in Tos Bulak.jpg|thumb|तूवा में कुश्ती]]
* रूसी में तूवा को "रयिसपुब्लिका तिवा" (Тыва Республика) कहते हैं
* तूवी में तूवा को "तिवा रयिसपुब्लिका" (Респу́блика Тыва́) कहते हैं
* [[मंगोल भाषा|मंगोल]] में तूवा को "बुग्द नाइरमदाख़ तूवा उल्स" (Бүгд Найрамдах Тува Улс) कहते हैं
 
== भूगोल ==
तूवा की राजधानी, किज़िल, एशिया के भौगोलिक ह्रदय (यानि बिलकुल बीच) में स्थित है। पूर्वी तूवा थोड़ी ऊंचाई पर और वनों से हरा-भरा है, जबकि पश्चिमी तूवा निचली ज़मीन वाला शुष्क इलाक़ा है। तूवा का क्षेत्रफल १७०,४२७ वर्ग किमी है (यानि लगभग [[भारत]] के [[कर्नाटक]] राज्य से ज़रा छोटा)। २००२ में तूवा में ३०५,९०० लोगों की आबादी थी। तूवा में क़रीब ८,००० नदियाँ हैं जो लगभग सारी की सारी [[येनिसेय नदी]] में मिल जाने वाली धाराएँ हैं। तूवा में ज़मीन से निकलने वाले कई [[पानी के चश्मे]] भी हैं।
 
=== सीमाएं ===
* रूस के अन्य राज्य जिनकी सीमाएं तूवा से मिलतीं हैं: [[ख़कासिया गणराज्य]], [[क्रास्नोयार्स्क क्राय]], [[इर्कुत्स्क ओब्लास्त]], [[बुर्यातिया गणराज्य]], [[अल्ताई गणराज्य]]
* अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ: [[मंगोलिया]] के साथ १,३०५ किमी (८११ मील) लम्बी सीमा
 
=== पहाड़-पर्वत ===
तूवा का ८०% इलाक़ा पहाड़ी है। पूरा राज्य दो पर्वत शृंखलाओं से घिरा हुआ है - [[सायन पर्वत शृंखला]] और [[तन्नू ओला पर्वत शृंखला]]
 
=== मौसम ===
[[साइबेरिया]] में होने की वजह से तूवा एक ठंडा इलाक़ा है। जनवरी में औसत तापमान -३२° सेंटीग्रेड रहता है और जुलाई में +18° सेंटीग्रेड।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[साइबेरिया]]
* [[मंगोलिया]]
* [[मध्य एशिया]]
* [[रूस के गणतंत्र]]
 
[[श्रेणी:तूवा]]
"https://hi.wikipedia.org/wiki/तूवा" से प्राप्त