"शिकारी-हन्स भुजा": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (Robot: Adding pnb:شکاری بانہ
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:OrionSpur.png|thumb|230px|शिकारी शाख (ओरायन स्पर) में सूरज और अन्य खगोलीय वस्तुओं का स्थान]]
'''शिकारी-हन्स भुजा''' हमारी [[गैलेक्सी]] ([[आकाशगंगा]]) की एक [[सर्पिल]] (स्पाइरल) भुजा है। यह लगभग ३,५०० [[प्रकाश वर्ष]] चौड़ी और १०,००० प्रकाश वर्ष लम्बी है, लेकिन आकाशगंगा के महान आकार के हिसाब से एक छोटी बाज़ू समझी जाती है। [[पृथ्वी]], हमारा [[सूरज]] और हमारा पूरा [[सौर मंडल]] इसमें स्थित है, इसलिए इस भुजा को "स्थानीय भुजा" (अंग्रेज़ी में "लोकल आर्म") भी कहा जाता है। कभी-कभी इसे "शिकारी शाख" (ओरायन स्पर) भी कहते हैं।<ref name="ref85zihul">{{cite web | title=An introduction to galaxies and cosmology | author=Mark H. Jones, Robert J. Lambourne, David John Adams | publisher=Cambridge University Press, 2004 | isbn=9780521546232 | url=http://books.google.com/books?id=36K1PfetZegC}}</ref>
 
इस बाज़ू का औपचारिक नाम शिकारी-हन्स भुजा इसलिए पड़ा क्योंकि आसमान में देखने पर इसके तारे अधिकतर [[शिकारी तारामंडल]] और [[हंस तारामंडल]] के क्षेत्रों में नज़र आते हैं। शिकारी-हंस भुजा आकाशगंगा की दो अन्य बाज़ुओं के बीच स्थित है: कराइना-धनु भुजा (Carina–Sagittarius Arm ,कराइना-सैजीटेरियस आर्म) और ययाति भुजा (पर्सियस आर्म, Perseus Arm)। हमारा सौर मंडल शिकारी-हंस भुजा के बीच में है और क्षीरमार्ग के केंद्र से लगभग २६,००० प्रकाश वर्ष की दूरी पर है।
 
== अन्य भाषाओँ में ==
[[अंग्रेज़ी]] में "शिकारी-हंस भुजा" को "ओरायन-सिग्नस आर्म" (Orion-Cygnus Arm) या "ओरायन स्पर" (Orion Spur) कहा जाता है। "ओरायन" [[लातिनी भाषा]] में "शिकारी" और "सिग्नस" उस भाषा में "हंस" के लिए शब्द हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[आकाशगंगा]]
* [[सर्पिल गैलेक्सी|सर्पिल (स्पाइरल) गैलेक्सी]]
* [[शिकारी तारामंडल]]
* [[हंस तारामंडल]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist|2}}</small>