"द ग्रेट गैम्बलर": अवतरणों में अंतर

छो Removing {{आधार}} template
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
 
 
'''द ग्रेट गैम्बलर''' एक हिंदी भाषा की फिल्म है | भारत में इस फिल्म का प्रथम प्रदर्शन सन 1979 में हुआ था | फिल्म के मुख्य कलाकार हैं - अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और नीतू सिंह | हिंदी भाषा में 'द ग्रेट गैम्बलर' का अर्थ होता है - महान जुआरी |
 
== कथानक ==
जय (अमिताभ बच्चन) एक बहुत पहुंचा हुआ जुआरी है और आज तक उसने कोई भी बाजी नहीं हारी है | अंडरवर्ल्ड डॉन सक्सेना, जय के सामने प्रस्ताव करता है कि जय उसके लिए खेले | जय उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लेता है | एक बार जय के साथ खेलते हुए नाथ, जो कि एक सरकारी ऑफिसर है, बहुत सारे पैसे हार जाता है | सक्सेना नाथ के सामने प्रस्ताव रखता है कि वो भारत सरकार द्वारा विकसित किये जा रहे एक गुप्त लेज़र-आधारित हथियार के ब्लूप्रिंट उसके हवाले कर दे और बदले में सक्सेना उसका सारा क़र्ज़ भुला देगा | नाथ उसकी बात मानकर ब्लूप्रिंट सक्सेना के सामने रख देता है |
 
Line 10 ⟶ 8:
जय और विजय दोनों एक साथ रोम के एयरपोर्ट पर उतरते हैं | गलती से विजय को जय कि अमीर गर्लफ्रेंड माला (नीतू सिंह) जय समझ लेती है और अपने साथ ले जाती है | सक्सेना विजय का ध्यान केस से भटकने के लिए एक खूबसूरत क्लब डांसर - शबनम (जीनत अमान) को भेजता है | शबनम भी गलती से जय को विजय समझ लेती है |
 
== अभिनय ==
* अमिताभ बच्चन
* जीनत अमान