"शैलीविज्ञान": अवतरणों में अंतर

छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 11:
भाषाविज्ञान के आधार पर किसी कवि या लेखक की रचना में प्रयुक्त भाषा की प्रकृति और संरचना के तत्त्वों का वैज्ञानिक विश्लेषण करते हैं। प्रकृति और संरचना के आधार पर भाषा के पाँच तत्त्व माने जाते हैं- ध्वनि, शब्द, रूप, वाक्य और अर्थ। इसके आधार पर देखा जाता है कि कवि की भाषा में कहाँ ध्वनि-विचलन, ध्वनि-चयन, ध्वनि-समानान्तर का प्रयोग हुआ, कहाँ शब्द-विचलन, शब्द -चयन, शब्द-समानान्तर किया गया। इसी प्रकार रूप-स्तर, वाक्य-स्तर तथा अर्थ-स्तर पर भी अध्ययन किया जाता है। वाक्यों के अंतर्गत मुहावरे एवं लोकोक्तियों के विचलन आदि का अध्ययन भी किया जाता है। इस प्रकार भाषाविज्ञान के आधार पर कृतिकार की भाषा का विश्लेषण अत्यंत गहराई के साथ किया जाता है।
 
== भारत में शैलीविज्ञान ==
भारत में शैलीविज्ञान का अध्ययन आधुनिक युग की देन है। [[पाश्चात्य साहित्य]] में शैलीविज्ञान पर बहुत महत्वपूर्ण कार्य हो चुके हैं। साथ ही अनेकानेक ग्रंथ भी प्रकाशित हुए हैं, इन ग्रंथो में शैलीविज्ञान के स्वरूप को अत्यंत विस्तारपूर्वक समझाने का प्रयास किया है। भारतीय विद्वान इन्हीं ग्रंथों का अनुगमन कर शैलीविज्ञान के स्वरूप को समझने एवं समझाने का प्रयास कर रहे है। यही कारण है कि कुछ विद्वान शैलीविज्ञान को भाषाविज्ञान से जोड़ते हैं, कुछ साहित्य शास्त्र से तथा कुछ भाषाविज्ञान तथा साहित्यशास्त्र दोनो से। कुछ विद्वान इसे स्वतंत्र विषय के रुप में स्वीकार करते हैं और कुछ इसे प्रायोगिक भाषाविज्ञान का अंग मानते हैं।
 
जैसे भाषाविज्ञान के दो रूप हैं- सैद्धांतिक भाषाविज्ञान एवं प्रायोगिक भाषाविज्ञान; उसी प्रकार शैलीविज्ञान के भी दो रूप हैं - सैद्धांतिक शैलीविज्ञान एवं प्रयोगिक शैलीविज्ञान। सैद्धांतिक शैलीविज्ञान में शैली के सिद्धातों की वैज्ञानिक व्याख्या होती है और प्रयोगिक शैलीविज्ञान में सिद्धांत के आधार पर किसी ग्रंथ या ग्रंथकार की शैली का वर्गीकरण, विवेचन, तथा विश्लेषण किया जाता है।
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [http://prayaslt.blogspot.com/2010/03/blog-post_9913.html शैली की अवधारणा]
* [http://www.findarticles.com/p/articles/mi_m2342/is_1_37/ai_101862389 Checklist of American and British programs in stylistics and literary linguistics]
* [http://www.pala.ac.uk The British ''Poetics and Linguistics Association'']
 
[[श्रेणी:भाषाविज्ञान]]