"श्रीकांत वर्मा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 25:
| मुख्य काम = साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत
}}
'''श्रीकांत वर्मा''' (Shrikant verma) ([[१८ नवंबर]] [[१९३१]]- [[१९८६]]) का जन्म [[बिलासपुर]] (bilaspur), [[मध्य प्रदेश]] में हुआ। वे गीतकार, कथाकार तथा समीक्षक के रूप में जाने जाते हैं। ये राजनीति से भी जुडे थे तथा [[लोकसभा]] के सदस्य रहे। [[१९५७]] में प्रकाशित भटका मेघ, [[१९६७]] में प्रकाशित मायादर्पण और दिनारम्भ, [[१९७३]] में प्रकाशित जलसाघर और [[१९८४]] में प्रकाशित मगध इनकी काव्य-कृतियाँ हैं। 'झाडियाँ तथा 'संवाद इनके कहानी-संग्रह है। 'बीसवीं शताब्दी के अंधेरे में एक आलोचनात्मक ग्रंथ है।<ref>{{cite web |url= http://www.brandbihar.com/hindi/literature/kavya/shrikant_verma.html
|title=हिन्दी के कवि श्रीकांत वर्मा|accessmonthday=[[१६ दिसंबर]]|accessyear=[[२००९]]|format=|publisher=ब्रैंड बिहार.कॉम|language=}}</ref>
 
उनकी प्रारंभिक शिक्षा [[बिलासपुर]](bilaspur) तथा [[रायपुर]](raipur) में हुई तथा [[नागपुर विश्वविद्यालय]] से [[१९५६]] में उन्होंने [[हिन्दी]] साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वे [[दिल्ली]] चले गए और वहाँ विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में लगभग एक दशक तक पत्रकार के रूप में कार्य किया। [[१९६६]] से [[१९७७]] तक वे दिनमान के विशेष संवाददाता रहे। [[१९७६]] में [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस|काँग्रेस]] के के टिकट पर चुनाव जीतकर वे [[राज्य सभा]] के सदस्य बने। और सत्तरवें दशक के उत्तरार्ध से ८०वें दशक के पूर्वार्ध तक पार्टी के प्रवक्ता के रूप में कार्य करते रहे। [[१९८०]] में वे [[इंदिरा गांधी]] के राष्ट्रीय चुनाव अभियान के प्रमुख प्रबंधक रहे और [[१९८४]] में [[राजीव गांधी]] के परामर्शदाता तथा राजनीतिक विश्लेषक के रूप में कार्य करते रहे। कांग्रेस को अपना "गरीबी हटाओ" का अमर स्लोगन दिया. वे पचास के दशक में उभरने वाले [[नई कविता]] आंदोलन के प्रमुख कवियों में से थे।
रिश्ते में आप [[ श्री राम कुमार वर्मा]] के चाचा हैं
 
उन्होंने १९७०-७१ और [[१९७८]] में आयोवा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लेखन कार्यक्रम में भी भाग लिया था।<ref>{{cite web |url= http://pratilipi.in/shrikant-verma/|title=श्रीकांत वर्मा|accessmonthday=[[१६ दिसंबर]]|accessyear=[[२००९]]|format=|publisher=प्रतिलिपि|language=}}</ref> तथा उन्हें [[१९७३]] में [[मध्यप्रदेश]] सरकार का 'तुलसी पुरस्कार'; [[१९८३]] में 'आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी' पुरस्कार; [[१९८०]] में 'शिखर सम्मान'; [[१९८४]] में कविता पर [[केरल]] सरकार का 'कुमार आशान' राष्ट्रीय पुरस्कार; [[१९८७]] में मगध नामक कविता संग्रह के लिये मरणोपरांत [[साहित्य अकादमी पुरस्कार]] प्रदान किए गए।
{{हिन्दी साहित्यकार (जन्म १९३१-१९४०)}}
== संदर्भ ==
<references/>