"चक्रवर्ती राजगोपालाचारी": अवतरणों में अंतर

छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 49:
'''चक्रवर्ती राजगोपालाचारी''' (तमिल: சக்ரவர்தி ராஜகோபாலாச்சாரி) (दिसम्बर १०, १८७८ - दिसम्बर २५, १९७२), राजाजी नाम से भी जाने जाते हैं। वे [[वकील]], [[लेखक]], [[राजनीतिज्ञ]] और [[दार्शनिक]] थे। वे स्वतन्त्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे। १० अप्रैल १९५२ से १३ अप्रैल १९५४ तक वे [[मद्रास प्रांत]] के मुख्यमंत्री रहे। वे दक्षिण भारत के [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस|कांग्रेस]] के प्रमुख नेता थे, किन्तु बाद में वे कांग्रेस के प्रखर विरोधी बन गए तथा [[स्वतंत्र पार्टी]] की स्थापना की। वे [[महात्मा गांधी|गांधीजी]] के समधी थे। (राजाजी की पुत्री लक्ष्मी का विवाह गांधीजी के पुत्र देवदास गांधी से हुआ था।) उन्होंने दक्षिण भारत में [[हिन्दी]] के प्रचार-प्रसार के लिए बहुत कार्य किया।
 
== आरम्भिक जीवन ==
उनका जन्म दक्षिण भारत के सलेम जिले मे थोरापल्ली नामक गांव मे हुआ था। राजाजी तत्कालीन [[सलेम]] जनपद के [[थोरापल्ली]] नामक एक छोटे से गाँव में एक तमिल ब्राह्मण परिवार (श्री वैष्णव) में जन्मे थे। आजकल थोरापली [[कृष्णगिरि जिला|कृष्णागिरि]] जनपद में है। उनकी आरम्भिक शिक्षा [[होसूर]] में हुई। कालेज की शिक्षा मद्रास (चेन्नई) एवं [[बंगलुरू]] में हुई।
 
पंक्ति 64:
1954 में भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले राजा जी को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। वह विद्वान और अद्भुत लेखन प्रतिभा के धनी थे। जो गहराई और तीखापन उनके बुद्धिचातुर्य में था, वही उनकी लेखनी में भी था। वह तमिल और अंग्रेज़ी के बहुत अच्छे लेखक थे। 'गीता' और 'उपनिषदों' पर उनकी टीकाएं प्रसिद्ध हैं। उनको उनकी पुस्तक 'चक्रवर्ती थरोमगम' पर 'साहित्य अकादमी' द्वारा पुरस्कृत किया गया। उनकी लिखी अनेक कहानियाँ उच्च स्तरीय थीं। 'स्वराज्य' नामक पत्र उनके लेख निरंतर प्रकाशित होते रहते थे। इसके अतिरिक्त नशाबंदी और स्वदेशी वस्तुओं विशेषकर खादी के प्रचार प्रसार में उनका योगदान महत्त्वपूर्ण माना जाता है।
 
== सम्मान ==
उन्हें वर्ष १९५४ में [[भारत रत्न]] से सम्मनित किया गया। भारत रत्न पाने वाले वे पहले व्यक्ति थे।
 
पंक्ति 71:
अपनी वेशभूषा से भी भारतीयता के दर्शन कराने वाले इस महापुरुष का 28 दिसम्बर, 1972 को निधन हो गया।
 
== यह भी देखें ==
 
== देखें ==
{{प्रवेशद्वार|गुजरात}}
{{भारतीय स्वतंत्रता संग्राम}}
{{भारत रत्न सम्मानित}}
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
 
{{गवर्नर जनरल}}