"हिन्दी अकादमी, दिल्ली": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
Krantmlverma (वार्ता | योगदान) छो Krantmlverma moved पृष्ठ हिंदी अकादमी, दिल्ली से हिन्दी अकादमी, दिल्ली: शुद्ध वर्तनी |
छो Bot: अंगराग परिवर्तन |
||
पंक्ति 3:
हिन्दी अकादमी अपनी स्थापना के समय से ही भाषायी, साहित्यिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रसार में रचनात्मक भूमिका निभा रही है।
== संघटन ==
अकादमी के कार्यक्रमों तथा गतिविधियों के क्रियान्वयन और नियोजन में निर्णय एवं परामर्श के लिए दो वर्ष की अवधि के लिए संचालन/प्रबंध समिति गठित की जाती है, किन्तु यह अवधि अगली समिति के गठन तक बढ़ायी जा सकती है। अकादमी की इस संचालन समिति में सदस्य के रूप में 25 जाने-माने साहित्यकार, लेखक, विशेषज्ञ, पत्रकार आदि नामित किए जाते हैं। यह समिति सभी योजनाओं और प्रस्तावों तथा बजट का अनुमोदन करती है।
== लक्ष्य एवं उद्देश्य ==
हिन्दी अकादमी की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य हिन्दी भाषा और साहित्य के विकास से संबंधित कार्यक्रमों को कार्यरूप में लाना है। इसके अन्तर्गत जहॉ दिल्ली के प्राचीन तथा वर्तमान उत्कृष्ट साहित्य का संकलन, परिरक्षण तथा उसके सृजन के लिए प्रोत्साहन का कार्य सम्मिलित है।
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10. महत्वपूर्ण एवं उपयोगी साहित्यिक तथा शैक्षिक महत्व की पुस्तकों का अन्य भाषाओं से हिन्दी में अनुवाद करना/ इसके अन्तर्गत उन कृतियों को सम्मिलित किया जाता है जो सांस्कृतिक समन्वय तथा राष्ट्रीय भावनात्मक एकता की दृष्टि से श्रेष्ठ साहित्य की कोटि में आती हो।
पंक्ति 33:
12. राष्ट्रीय एकता एवं भाषायी सौहार्द के उद्देश्य से देश के अन्य राज्यों में अन्तर्भाषायी सम्मेलनों एवं यात्रा शिविरों का आयोजन।
== प्रकाशन ==
=== ‘इन्द्रप्रस्थ भारती’ त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका ===
हिन्दी भाषा और साहित्य के उन्नयन हेतु सतत् प्रयत्नशील हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा प्रकाशित ‘इन्द्रप्रस्थ भारती’ देश भर के रचनाकारों की एक ऐसी संपूर्ण साहित्यिक पत्रिका है, जो सहज मानवीय संवेदनाओं, उदात्त जीवन मूल्यों तथा राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना का अनूठा संगम और हर वर्ग के पाठक समुदाय की अपेक्षाओं के अनुकूल पठनीय एवं संग्रहणीय है।
=== अन्य महत्त्वपूर्ण प्रकाशन ===
हिन्दी अकादमी लेखकों को प्रकाशन-सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण विषयों पर पुस्तकों का स्वयं भी प्रकाशन करती है। साथ ही अन्य भाषाओं के उल्लेखनीय गं्रथों का हिन्दी में अनुवाद कराकर उनका प्रकाशन करती है। अकादमी द्वारा प्रकाशित प्रकाशन निम्नलिखित हैं:-
1. भारतीय संस्कृति/मुग़ल विरासत: औरंगज़ेब के फरमान ; लेखक-डॉ. बी.एन. पाण्डेय
2.
3.
4. डॉ. जाकिर हुसैन जीवनी ; लेखक-ज़ियाउलहसन फारूक़ी
5.
6.
7.
8.
9.
10.
11.
12.
13.
14.
15.
16.
17.
18.
19.
20.
21.
== योजनाएँ ==
=== सम्मान और पुरस्कार ===
राजधानी दिल्ली में हिन्दी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार, विकास एवं संवर्द्धन में विशिष्ट योगदान के लिए हिन्दी के साहित्यकारों, पत्रकारों, कवियों, लेखकों आदि को सम्मान व पुरस्कार प्रदान किये जाते है। दिल्ली के साहित्यकारों, पत्रकारों, कवियों, लेखकों आदि से नाम आमंत्रित कर कार्यकारिणी समिति द्वारा उनके समग्र योगदान का मूल्यांकन करने के पश्चात् चयन किया जाता है।
=== संगोष्ठियाँ/सम्मेलन और कवि-सम्मेलन ===
भाषायी संस्कृति के प्रचार-प्रसार और विचारों एवं अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अकादमी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में साहित्यिक संगोष्ठियों/सम्मेलनों का आयोजन करती है। इसके अलावा अकादमी द्वारा नियमित रूप से प्रतियोगिताएँ, नाट्य-समारोह, कार्यशालाएं, काव्य-सम्मेलन आदि का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में उदीयमान तथा प्रतिष्ठित लेखकों को सम्मिलित किया जाता है। अकादमी समय-समय पर साहित्यकारों/महापुरुषों की जयंतियों पर भी संगोष्ठियों का आयोजन करती है।
=== वित्तीय सहयोग ===
हिन्दी भाषा एवं साहित्य के स्तरीय कार्यक्रमों के लिए सहयोग
महत्त्वपूर्ण अवसरों पर अनेक साहित्यिक विषयों पर गोष्ठियों, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, परिचर्चाओं, वार्ताओं, कवि-सम्मेलनों आदि स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन हिन्दी सेवी संस्थाओं/विद्यालयों/ महाविद्यालयों आदि के सहयोग से किया जाता है। संबंधित संस्था को सचिव, हिन्दी अकादमी, दिल्ली को सहयोग प्राप्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत करना आवश्यक है। स्वैच्छिक संस्थाओं को अपने पंजीकरण की छायांकित प्रति अनिवार्य रूप में संलग्न करनी होगी।
=== प्रशिक्षण कार्यक्रम ===
स्नातक स्तर तक हिन्दी एवं अंग्रेजी के उत्तीर्ण दिल्ली के प्रत्याशियों (अधिकतम आयु 30 वर्ष एवं आरक्षित श्रेणी के लिए शिथिलनीय) के लिए स्नातकोत्तर अनुवाद एवं संपादन कला पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण का माध्यम केवल देवनागरी/हिन्दी है। इस पाठ्यक्रम की अवधि एक वर्ष है। प्रत्याशियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है।
=== प्रतियोगिताएं ===
अकादमी, द्वारा विद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर निम्नलिखित प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं:-
1.
2.
3.
प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन-पत्र समाचार-पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से आमंत्रित किए जाते हैं।
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [http://delhi.gov.in/wps/wcm/connect/doit_art/Art+Culture+and+Language/Home/Hindi+Academy/Hindi+Academy हिंदी अकादमी, दिल्ली]
* [http://artandculture.delhigovt.nic.in/hindi/index.htm '''हिन्दी अकादमी, दिल्ली''' का जालघर] (कृतिदेव१० फॉण्ट में)
{{हिन्दी सेवी संस्थाएं}}
|