"चुय नदी": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.2) (Robot: Adding hr:Ču
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:E8115-Chu-Valley.jpg|thumb|230px|[[तोकमोक]] शहर के पास चुय नदी का एक नज़ारा]]
'''चुय नदी''' (<small>[[किरगिज़ भाषा|किरगिज़]]: Чүй, [[काज़ाख़​ भाषा|काज़ाख़​]]: Шу, [[अंग्रेज़ी]]: Chuy</small>) उत्तरी [[किरगिज़स्तान]] और दक्षिणी [[काज़ाख़​स्तान]] में बहने वाली १,०६७ किमी (६६३ मील) लम्बी एक नदी है। यह किरगिज़स्तान की सबसे लम्बी नदियों में से एक है। किरगिज़स्तान के उत्तरतम प्रांत, [[चुय ओब्लास्त]], का नाम इसी नदी पर रखा गया है। किरगिज़स्तान की राजधानी [[बिश्केक]] इसी नदी की एक उपनदी के किनारे बसी हुई है।<ref name="ref64xubiv">[http://books.google.com/books?id=B9m-hrsrtfYC Lonely Planet Central Asia], Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, pp. 298, Lonely Planet, 2010, ISBN 9781741791488978-1-74179-148-8, ''... In 1825, by a Silk Road settlement on a tributary of the Chuy River, the Uzbek khan of Kokand built a little clay fort, one of several along caravan routes through the Tian Shan mountains ...''</ref>
 
== मार्ग ==
चुय नदी किर्गिज़स्तान के नारीन प्रांत (<small>Нарын, Naryn</small>) के कोचकोर ज़िले में कोचकोर नदी और झ़ून-अरिक नदी (<small>Joon Aryk</small>) के विलय से बनती है। 'झ़ून-अरिक' में [[झ़|बिंदु वाले 'झ़' के उच्चारण]] पर ध्यान दें, क्योंकि यह 'ज', 'झ' और 'ज़' से अलग है और 'टेलिविझ़न' और 'मेझ़र' के 'झ़' से मिलता है। इस विलय-स्थल के बाद चुय नदी [[इसिक कुल]] झील के पास पहुँचती है लेकिन उस से मिलने की बजाए उत्तर-पश्चिम को मुड़ जाती है। बूम [[तंग घाटी]] (<small>Boom Gorge</small>) से गुज़रकर यह चुय वादी के मैदान में पहुँचती है जहाँ किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक और काज़ाख़​स्तान का शू (<small>Шу, Shu</small>) शहर स्थित हैं। इस नदी के [[जलसम्भर]] की काली मिटटी बहुत ही उपजाऊ मानी जाती है। जब यह किर्गिज़स्तान से काज़ाख़​स्तान की सरहद पर पहुँचती है तो लगभग १०० किमी तक यह उन दोनों देशों की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ चलती है। काज़ाख़​स्तान में जाकर यह शुष्क [[स्तेपी]] में ही सूख जाती है। पुराने ज़माने में यह बारिशों के दौरान [[सिर दरिया]] तक पहुँच जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होता।<ref name="ref91bogeq">[http://books.google.com/books?id=uDQEAAAAYAAJ The encyclopedia britannica: a dictionary of arts, sciences, literature and general information, Volume 26], ed. Hugh Chisholm, pp. 304, Cambridge University Press, 1911, ''... Two former right-hand tributaries of the Syr - the Chu and the Sary-su - now disappear in the sands some 60 miles before reaching it ...''</ref>
 
== चुय नदी के नज़ारे ==
<gallery>
Image:E8145-Chu-River.jpg|बूम [[तंग घाटी]] में (<small>Boom Gorge</small>)
पंक्ति 14:
</gallery>
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[किरगिज़स्तान]]
* [[काज़ाख़​स्तान]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist|2}}</small>