"देशीय कोड उच्चतम डोमेन": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (रोबॉट: ur:ملکی بلند ترین اسمِ ساحہ की जगह ur:بلند ترین اسم ساحہ برائے ممالک जोड़ रहा है
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
'''देशीय कोड उच्चतम डोमेन''' (<small>Country code top-level domain</small>) या '''सी॰सी॰टी॰ऍल॰डी॰''' (<small>ccTLD</small>) किसी देश, राष्ट्र या अधीन क्षेत्र के लिए प्रयोग होने वाली या आरक्षित [[इंटरनेट उच्चतम डोमेन]] (<small>Top-level domain</small>) को कहते हैं। सभी [[आस्की]] (कम्प्यूटर में [[अंग्रेज़ी]] की [[रोमन लिपि]]) पर आधारित सीसीटीऍलडी दो अक्षरों के होते हैं, मसलन [[नेपाल]] का सीसीटीऍलडी '.np' और [[श्रीलंका]] का सीसीटीऍलडी '.lk' है।<ref name="rfc1591_2011">[http://tools.ietf.org/html/rfc1591 Domain Name System Structure and Delegation], Request for Comments, Jon Postel, Network Working Group, Accessed 2011-02-07, ''... This memo provides some information on the structure of the names in the Domain Name System (DNS), specifically the top-level domain names; and on the administration of domains ...''</ref>
 
== अंतर्राष्ट्रीय अक्षर्मालाओं में ==
२०१० में अंग्रेज़ी के अलावा अन्य [[अक्षरमालाओं]] में भी सीसीटीऍलडी मान्य होने लगे। उदाहरण के लिए अब [[भारत]] के लिए कई भारतीय भाषाओँ में सी॰सी॰टी॰ऍल॰डी॰ निर्धारित किये गए हैं। फ़िलहाल इनमें 'भारत' शब्द को भिन्न भारतीय लिपियों में लिखकर सीसीटीऍलडी बनाया गया है, जैसे कि '.भारत' ([[देवनागरी]]), {{Nastaliq|ur|بھارت.}} ([[उर्दू]]), '.ભારત' ([[गुजराती भाषा|गुजराती]]), '.ਭਾਰਤ' ([[गुरमुखी]]) और ' .భారత్' ([[तेलुगु]])। यह २०१२ की शुरआत तक पूरी तरह सक्रीय नहीं हुए थे लेकिन जब इनका प्रयोग खुलकर होने लगेगा तो 'http://ताज़े.समाचार.भारत' और 'http://{{Nastaliq|ur|بہترین}}.{{Nastaliq|ur|غزلیں}}.{{Nastaliq|ur|بھارت.}}' (उर्दू लिपि में 'बेहतरीन.ग़ज़लें.भारत') जैसे पते वेबसाइटों के लिए उपलब्ध हो जाएँगे। इसी तरह [[बंगलादेश]] में 'http://মহান.উপন্যাস.বাংলা' (महान.उपन्यास.बांगला) सम्भव हो जाएगा।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[उच्चतम डोमेन]]
* [[डोमेन नाम प्रणाली]]
* [[इंटरनेट]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist|2}}</small>