"चेक गणराज्य": अवतरणों में अंतर

छो Robot: Adding ba:Чехия
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 53:
'''चेक गणराज्य''' (चेक : ''Česká republika'' or ''Česko'') [[यूरोप]] महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी उत्तर पूर्वी सीमा पर पोलैन्ड, पश्चिमी सीमा पर जर्मनी, दक्शिन मे ऑस्ट्रिया और पूर्व मे स्लोवाकिया है। इसकी राजधानी है [[प्राग]]। इसकी मुख्य- और राजभाषा है [[चेक भाषा]]।
 
== भूगोल ==
चेक गणराज्य मध्य यूरोप में स्थित है। यह सभी ओर से ज़मीन से घिरा हुआ है (अर्थात इसकी किसी सीमा पर समुद्र या महासागर नहीं है)। इसकी सीमाएँ [[पोलैंड]], [[जर्मनी]], [[ऑस्ट्रिया]] और [[स्लोवाकिया]] से मिलती हैं। इसके मुख्य तीन भाग हैं बोहीमिया, मोराविया और साइलीसिया। राष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 30,450 वर्ग मील है, जिसमें से 20,367 वर्ग मील बोहीमिया में हैं। देश की राजधानी [[प्राग]] मध्य बोहीमिया में स्थित है।{{sfn|महोनी|2011|p=2}}
 
== जनसांख्यिकी ==
2009 के आँकड़ों के अनुसार राष्ट्र की जनसंख्या 1 करोड़ 2 लाख है। साक्षरता स्तर 99.8% है। जनसंख्या में 94% लोग चेक हैं, 3% स्लोवाक, 0.6% पोलिश, 0.5% जर्मन, 0.4% यूक्रेनीयाई, और 0.2% हंगेरियाई। इसके अतिरिक्त देश में रोमा और वियतनामी लोग भी हैं। राष्ट्र यूरोप से सबसे कम धार्मिक देशों में से एक है, चूँकि 40% लोग अपने आप को [[आस्तिक]], गैर-धार्मिक या [[अज्ञेयवाद|अज्ञेयवादी]] बताते हैं।{{sfn|महोनी|2011|p=3-4}}
 
== अर्थव्यवस्था ==
2008 में चेक गणराज्य का [[सकल घरेलू उत्पाद]] 217 बिलियन डॉलर (217 अरब डॉलर) था।{{sfn|महोनी|2011|p=5}}
 
== सरकार ==
चेक गणराज्य एक संसदीय गणतंत्र है। यह राष्ट्र [[चेकोस्लोवाकिया]] के विभाजन पर 1 जनवरी 1993 को बना था।{{sfn|महोनी|2011|p=6}} राष्ट्र का संसद एक द्विसदनात्मक प्रणाली पर काम करता है। निछले सदन में 200 सदस्य होते हैं और ऊपरी सदन में 81 सदस्य।{{sfn|महोनी|2011|p=7}} निछले सदन के सदस्यों का चुनाव 4 वर्ष के कार्यकाल के लिए 14 ज़िलों से होता है। ऊपर सदन अमेरिकी सेनेट पर आधारित है, और इसके तिहाई सदस्यों का चुनाव हर 2 वर्षों में 6 वर्ष के कार्यकाल के लिए होता है। ऊपरी सदन की सदस्यता कोई भी 40 वर्ष से अधिक आयु का नागरिक ले सकता है। सदस्यता पाने के लिए उम्मीदवार को चुनाव में आधे से अधिक मत हासिल करने होते हैं।{{sfn|महोनी|2011|p=7-8}}
 
== विदेश संबंध ==
चेक गणराज्य [[संयुक्त राष्ट्र]], [[यूरोपीय संघ]], एवं [[नाटो]] का सदस्य है।{{sfn|महोनी|2011|p=8}}
 
== सन्दर्भ ==
{{टिप्पणीसूची|3}}
 
== ग्रन्थसूची ==
* {{cite book|ref=harv|title=The History of the Czech Republic and Slovakia|trans_title=चेक गणराज्य और स्लोवाकिया का इतिहास|language=en|url=http://books.google.co.in/books?id=sPbqDSWXK7QC|first=विलियम एम॰|last=महोनी|publisher=ABC-CLIO|date=2011|accessdate=27 अक्टूबर 2012|ISBN=9780313363054}}
 
{{सबस्टब}}