"द्वंद्वयुद्ध": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 3:
दो विरोधी व्यक्तियों या दलों के बीच, पूर्वनिश्चित तथा जाने माने नियमों के अनुसार प्रचलित शस्त्रों द्वारा युद्ध को '''द्वंद्वयुद्ध''' कहते हैं। ऐसे युद्ध प्राचीन काल में बहुत से देशों में प्रचलित थे। इनके प्रचलन के मूल में यह विश्वास था कि इन युद्धों में ईश्वर उसी को जिताता है जिसके पक्ष में न्याय होता है।
 
== इतिहास ==
[[भारत]] में ऐसे युद्ध धर्मयुद्ध समझे जाते थे। वैदिक काल में द्वंद्वयुद्धों का प्रचलन था। उत्तर वैदिक काल में इनके संबंध में नए नियम बनाकर पूर्वप्रचलित प्रथा में सुधार किया गया। रामायण और महाभारत में द्वंद्वयुद्धों के अनेक उल्लेख हैं। राम रावण, बालि सुग्रीव तथा दुर्योधन और भीम के युद्ध इसके उदाहरण हैं। परवर्ती काल में भी इन युद्धों का यथेष्ट प्रचलन था। क्षत्रियों के बीच जो बातें अन्य प्रकार से नहीं सुलझाई जा सकती थीं उनके निर्णय के लिए यह रीति अपनाई जाती थी। बहुधा ऐसा होता था कि युद्ध के लिए सेना लेकर दो राजाओं के आमने सामने खड़े होने पर, रक्तपात बचाने के लिए यह निश्चय किया जाता था कि विरोधी सेनाओं में से एक एक, या निश्चित बराबर संख्याओं में, योद्धा आपस में धर्मयुद्ध से लड़ें और जिस पक्ष का योद्धा जीते उसी की जीत मानी जाए। कभी कभी सैनिकों को न लड़ाकर एक राजा वा सेनापति दूसरे को युद्ध के लिए ललकारता और इस जोड़े की हार जीत से राज्यों के झगड़े का निपटारा हो जाता था। यह रीति दक्षिण भारत के हिंदू राजाओं में कुछ सौ वर्ष पूर्व तक प्रचलित थी।
 
पंक्ति 22:
इस प्रकार के युद्धों के दुष्प्रयोग तथा दुष्परिणाम समझदार लोगों के संमुख दीर्घकाल से स्पष्ट हो रहे थे। यूरोप के विभिन्न देशों में इनको रोकने के लिए नियम बनाया गया कि द्वंद्वयुद्ध के अपराधियों को पदच्युत कर दिया जाए। इसका प्रभाव यह हुआ कि इंग्लैड के सैनिक तथा असैनिक दोनों प्रकार के नागरिकों में इसका चलन बंद हो गया। सन्‌ १८५० के लगभग अन्य सब देशों से भी यह प्रथा उठ गई।
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
[[श्रेणी:युद्ध]]
 
==बाहरी कड़ियाँ==
* Ahn, Tom, Sandford, Jeremy, and Paul Shea. 2010. "[http://gatton.uky.edu/faculty/sandford/dueling.pdf Mend it, Don't End it: Optimal Mortality in Affairs of Honor]" mimeo
* Allen, Douglas, W., and Reed, Clyde, G., 2006, "[http://www.sfu.ca/~allen/duelingaler.pdf The Duel of Honor: Screening for Unobservable Social Capital,]" ''American Law and Economics Review'': 1–35.
* [http://www.isidore-of-seville.com/dueling/index.html "Duels and Dueling on the Web"], ''"...a comprehensive guide and web directory to pistol and sword duelling in history, literature and film..."''
* Kingston, Christopher G., and Wright, Robert E. "[http://www3.amherst.edu/~cgkingston/duels.pdf, The Deadliest of Games: The Institution of Deuling]" Dept. of Econ, Amherst College, Stern School of Business, NY Univ.
 
[[श्रेणी:युद्ध]]
[[श्रेणी:Dueling]]