"छिलका": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.1) (Robot: Adding te:తొక్క
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
किसी फल के उपरी त्वचा को '''छिलका''' कहते हैं । जैसे ''केले का छिलका'' ।
 
== छिलकों के लाभकारी गुण ==
प्राय: गृहणियां साग-सब्जियों और फलों का उपयोग करते समय उनके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देती है। लेकिन वास्तव में वे छिलकें बेकार नहीं उपयोगी भी होते हैं। उन छिलकों में कई चमत्कारिक गुण छिपे होते हैं, जिससे सौंदर्य ही नहीं निखरता, बल्कि कई रोगों को दूर करता है।
 
* [[खरबूजा|खरबूजे]] को छिलका समेत खाने से कब्ज दूर होती है।
* [[खीरा|खीरे]] के छिलके से भी कीट और [[झींगुर]] भागते हैं।
* [[पपीता|पपीते]] के छिलके सौंदर्यवर्धक माने जाते हैं। त्वचा पर लगाने से खुश्की दूर होती है। एड़ियों पर लगाने से वे मुलायम होती हैं। चोट लगने पर केले के छिलके को रगड़ने से रक्तस्राव रुक जाता है।
* कच्चे केले के छिलकों से चटपटी सब्जी बनती है। [[मटर]] के मुलायम छिलकों की भी स्वादिष्ट सब्जी बनती है।
* टमाटर और चुकंदर के छिलकों को चेहरे पर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और होठों की लालिमा बढ़ती है।
* [[करेला]] जितना गुणकारी होता है उसके छिलके भी उतने फायदेमंद होते हैं। अलमारी में रखने से कीट भागते हैं।
* [[तोरई|तोरी]] और [[घीया]] के छिलके की सब्जी भी पेट रोगों में फायदा पहुँचाती है।
 
'''अनार का छिलका''' : जिन महिलाओं को अधिक मासिक स्राव होता है वे अनार के सूखे छिलके को पीसकर एक चम्मच पानी के साथ लें। इससे रक्त स्राव कम होगा और राहत मिलेगी। जिन्हें बवासीर की शिकायत है वे अनार के छिलके का 4 भाग रसौत और 8 भाग गुड़ को कुटकर छान लें और बारीक-बारीक गोलियां बनाकर कुछ दिन तक सेवन करें। बवासीर से जल्दी आराम मिलेगा। अनार के छिलके को मुंह में रखकर चूसने से खांसी का वेग शांत होता है। अनार को बारीक पीसकर उसमें दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर सिर पर मलें। इससे बाल मुलायम होते हैं।
पंक्ति 38:
'''नींबू का छिलका''' : नींबू का छिलका दांत पर मलने से दांत चमकदार बनता है और मसूढ़ें भी मजबूत बनता है। नींबू का छिलका जूते पर रगड़े व कुछ देर के लिए धूप में रख दें। फिर जूतों पर मालिश करें। जूतों में चमक आ जायेगी। नींबू व संतरा के छिलकों को सूखाकर, खूब महीन चूर्ण बनाकर दांत पर घिसें। दांत चमकदार बनते हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[चोकर]]
* [[भूसी]]
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [http://hindi.webdunia.com/miscellaneous-health-homeremedies/छिलकों-में-भी-छुपे-हैं-गुण-1110724033_1.htm छिलकों में भी छुपे हैं गुण]
* [http://www.in.jagran.yahoo.com/news/features/general/8_14_6137836.html सेब का छिलका भी है फायदेमंद]
* [http://ranchiexpress.com/74476.php छिलके के चमत्कारी रूप]
* [http://ranchiexpress.com/74476.php जवानी बरकरार रखे केले का छिलका]
 
{{फल}}
{{stub}}
 
[[श्रेणी:फल]]
 
 
{{stub}}
 
[[cs:Slupka]]
"https://hi.wikipedia.org/wiki/छिलका" से प्राप्त