छो Robot: Adding ceb:Germanio
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 20:
[[सिलिकॉन]] तथा [[टिन]] के ऐसा जर्मेनियम [[कार्बनिक यौगिक]], हाइड्राइड आदि बनता है। हाइड्राइड के क्योरोसंजात भी बनते हैं। जर्मेनियम के हाइड्रोक्लोरीसंजात द्रव और ठोस होते हैं। [[कांच]] में सिलिका का स्थान जब जर्मेनियम ऑक्साइड लेता है तब कांच का [[वर्तनांक]] (refractive index) बहुत बढ़ जाता है। [[रक्तक्षीणता]] में जर्मेनियम यौगिकों के प्रयोग का सुझाव मिलता है। अन्य कई यौगिकों के निर्माण में भी जर्मेनियम और टिन के बीच समानता देखी जाती है।
 
== इतिहास ==
वर्ष १८६९ में जब मेंडलीव ने 'रासायनिक तत्वों का आवर्ती गुण' नाम से शोधपत्र प्रकाशित किया तो उन्होने बहुत से अज्ञात तत्वों की भविष्यवाणी की थी जिसमें जर्मेनियम भी था। उन्होने इसके लिए कार्बन समूह में सिलिकॉन और टिन के बीच में खाली स्थान छोड़ रखा था और इसको इकॉसिकॉन (ekasilicon ) नाम दिया था।
 
१८८५ में [[सैक्सोनी]] के पास एक खान में एक नया खनिज मिला। क्लिमेंस विंकलर (Clemens Winkler) ने इसकी परीक्षा की और १८८६ में इससे एक नया तत्त्व निकाला जो एंटीमनी से मिलता-जुलता था। बाद में इसी को 'जर्मेनियम' नाम दिया गया।
 
== उपयोग ==
आजकल जर्मेनियम के सम्पूर्ण उपयोग का लगभग ३५% फाइबर-आप्टिक प्रणालियों में होता है; ३०% इंफ्रारेड प्रकाशिकी (रात्रि में देखने वाले यंत्र आदि) में ; १५% [[बहुलकीकरण]] के लिए [[उत्प्रेरक]] के लिए; तथा १५% एलेक्ट्रॉनिकी और सौर-विद्युत अनुप्रयोगों में किया जाता है।