"नरेश मेहता": अवतरणों में अंतर

छो Removing {{आधार}} template using AWB (6839)
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
 
{{ज्ञानसन्दूक लेखक
| नाम =
Line 30 ⟶ 29:
श्री नरेश मेहता ने [[इन्दौर]] से प्रकाशित [[चौथा संसार]] हिन्दी दैनिक का सम्पादन भी किया।
 
== जीवनी ==
नरेश मेहता का जन्म सन् १९२२ ई० में [[मध्यप्रदेश]] के [[मालवा]] क्षेत्र के [[शाजापुर]] कस्बे में हुआ। [[बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय|बनारस विश्वविद्यालय]] से आपने एम०ए० किया। आपने आल इण्डिया रेडियो इलाहाबाद में कार्यक्रम अधिकारी के रूप में कार्य किया।
 
नरेश मेहता [[दूसरा सप्तक]] के प्रमुख कवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। सन् २००० ई० में मेहता जी का निधन हो गया। नरेश मेहता को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए 1992 में[[ज्ञानपीठ पुरस्कार]] से सम्मानित किया गया।
 
== भाषा शैली ==
नरेश मेहता की भाषा संस्कृतनिष्ठ [[खड़ीबोली]] है। शिल्प और अभिव्यंजना के स्तर पर उसमें ताजगी और नयापन है। उन्होंने सीधे, सरल बिम्बों का प्रयोग भी किया है। मेहता जी की भाषा विषयानुकूल, भावपूर्ण तथा प्रवाहमयी है। उनके काव्य में रूपक, मानवीकरण, उपमा, उत्प्रेक्षा, अनुप्रास आदि अलंकारों का प्रयोग हुआ है। नवीन उपमानो के साथ-साथ परंपरागत और नवीन छंदों का प्रयोग मेहता जी ने किया है।
 
== कृतियाँ ==
अरण्या , उत्तर कथा , एक समर्पित महिला , कितना अकेला आकाश
 
चैत्या , दो एकान्त , धूमकेतुः एक श्रुति , पुरुष , प्रति श्रुति
 
प्रवाद पर्व , बोलने दो चीड़ को , यह पथ बन्धु था , हम अनिकेतन
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [http://www.kavitakosh.org/kk/index.php?title=%E0%A4%A8%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B6_%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%A4%E0%A4%BE नरेश मेहता की रचनाएँ] ([[कविता कोश]] में)
* [http://www.mgutheses.org/page/?q=T%200948&search=&page=&rad= नरेश मेहता का काव्य - एक अध्ययन] (शोधपत्र)
* [http://www.hindikunj.com नरेश मेहता(हिंदीकुंज में )]