"सिकन्दर बाग़": अवतरणों में अंतर

छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Imageचित्र:Sikandra Bagh exterior.jpg|thumb|200px| सिकंदर बाग़ का बाहरी हिस्सा,(1858)। फेलिस बीटो की अल्बुमेन रजत छवि.]]
'''सिकंदर बाग़''' ([[अंग्रेजी]]: Sikandar Bagh, [[उर्दू]]: سکندر باغ), [[भारत |भारतीय]] राज्य [[उत्तर प्रदेश]] की राजधानी [[लखनऊ]] की सीमा पर स्थित एक बाग या उद्यान है जिसमे ऐतिहासिक महत्व की एक हवेली समाहित है। इसे [[अवध]] के नवाब [[वाजिद अली शाह]] (1822-1887) के ग्रीष्मावास के तौर पर बनाया गया था। नवाब ने इसका नाम अपनी पसंदीदा बेग़म, [[सिकंदर महल बेगम]] के नाम पर सिकंदर बाग़ रखा था। आजकल यहाँ भारतीय [[राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान]] का कार्यालय है।
 
== शुरुआत ==
उद्यान की आधारशिला [[नवाब सादात अली खान]] ने सन 1800 में एक शाही बाग़ के तौर पर रखी थी, हालांकि 19 वीं सदी के पूर्वार्ध में इसे अवध के नवाब वाजिद अली शाह ने एक शाही बाग़ के रूप में विकसित किया, जो इसका प्रयोग अपने ग्रीष्मावास के तौर पर किया करते थे। नवाब वाजिद अली शाह ने ही इसका नाम अपनी बेग़म सिकन्दर महल के नाम पर सिकन्दर बाग़ रखा।
 
बाग़ लगभग 150 एकड़ में फैला है और इसके बीचोंबीच एक छोटा सा मण्डप है। इसी मण्डप में कला प्रेमी नवाब वाजिद अली शाह द्वारा [[कथक]] नृत्य की शैली में प्रसिद्ध [[रासलीला]] का मंचन किया जाता था। यहीं पर [[मुशायरा|मुशायरों]] और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता था।
 
== 1857 का विद्रोह ==
[[Imageचित्र:Image-Secundra Bagh after Indian Mutiny higher res.jpg|thumb|200px|''93वीं हाइलैण्डर और 4थी पंजाब रेजीमेंट द्वारा 2000 विद्रोहियों को मारे जाने के बाद सिकन्दर बाग़ का भीतरी भाग'' फेलिस बीटो द्वारा ली गयी अल्बुमेन रजत छवि]]
1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान हुई [[लखनऊ की घेराबंदी]] के समय, ब्रिटिश और औपनिवेशिक सैनिकों से घिरे सैकड़ों भारतीय सिपाहियों ने इस बाग़ में शरण ली थी। [[16 नवंबर]] [[1857]] को ब्रिटिश फौजों ने बाग़ पर चढ़ाई कर लगभग 2000 सिपाहियों को मार डाला था। लड़ाई के दौरान मरे ब्रिटिश सैनिकों तो एक गहरे गड्ढे में दफना दिया गया लेकिन मृत भारतीय सिपाहियों के शवों को यूँ ही सड़ने के लिए छोड़ दिया गया था। 1858 की शुरूआत में [[फेलिस बीटो]] ने परिसर के भीतरी हिस्सों की एक कुख्यात तस्वीर ली थी जो पूरे परिसर में मृत सैनिकों के बिखरे पड़े कंकालीय अवशेषों को दिखाती है।
 
पंक्ति 19:
* [http://www.brown.edu/Facilities/University_Library/collections/askb/beato/beato.html Brown University Library; Anne S. K. Brown Military Collection: Photographic views of Lucknow taken after the Indian Mutiny]. Accessed 2 November 2006.
* [http://lucknow.nic.in/hplaces.htm NIC District Unit, Lucknow. ''Historical Places At Lucknow'']. Accessed 2 November 2006.
== बाह्य सूत्र ==
* [http://www.defencejournal.com/2000/mar/lucknow.htm The Lucknow Campaign-1857-58]