"यूरोपीय संघ": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (रोबॉट: tl:Samahang Europeo की जगह tl:Unyong Europeo जोड़ रहा है
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 7:
यूरोपिय संघ में लगभग 500 मिलियन [[नागरिक]] हैं,एवं यह विश्व के [[सकल घरेलू उत्पाद]] का 31% योगदानकर्ता है जो 2007 में लगभग ([[यूएस$]]16.6 ट्रिलियन)था।<ref name="आईएमएफ जीडीपी"/>
 
यूरोपीय संघ [[समूह आठ]] [[संयुक्त राष्ट्रसंघ]] एवं [[विश्व व्यापार संगठन]] में अपने सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करता है। यूरोपीय संघ के 21 देश [[नाटो]] के भी सदस्य हैं। यूरोपीय संघ के महत्वपूर्ण संस्थानों में [[यूरोपियन कमीशन]], [[यूरोपीय संसद]], [[यूरोपीय संघ परिषद]], [[यूरोपीय न्यायलय]] एवं [[यूरोपियन सेंट्रल बैंक]] इत्यादि शामिल हैं। यूरोपीय संघ के नागरिक हर पाँच वर्ष में अपनी संसदीय व्यवस्था के सदस्यों को चुनती है।
 
यूरोपीय संघ को वर्ष 2012 में यूरोप में शांति और सुलह, लोकतंत्र और मानव अधिकारों की उन्नति में अपने योगदान के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।<ref>{{cite|url=http://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/2012/|title=The Nobel Peace Prize 2012|publisher=Nobelprize.org|date=12 अक्टूबर 2012|accessdate=12 अक्टूबर 2012}}</ref><ref>{{cite|title=Nobel Committee Awards Peace Prize to E.U.|url=http://www.nytimes.com/2012/10/13/world/nobel-peace-prize.html?_r=0|publisher=न्यू यॉर्क टाइम्स|date=12 अक्टूबर 2012|accessdate=12 अक्टूबर 2012}}</ref>
पंक्ति 14:
{{main|यूरोपीय संघ का इतिहास}}
 
[[द्वीतिय विश्वयुद्ध]] के समाप्ति के बाद पश्चिमी [[यूरोप]] के देशों में एकता के पक्ष में माहौल बनना शुरु हुआ जिसे लोग [[राष्ट्रवाद|अति राष्ट्रवाद]], (जिसने कई राष्ट्रों को नेस्तनाबूद कर दिया था) के फलस्वरूप उपजे परिस्थितियों से पलायन के रूप में भी देखते हैं।<ref>{{cite web |title=द पालिटिकल कान्स्वेकेंसेज |publisher=[[European NAvigator]] |url=http://www.ena.lu/?doc=242&lang=3 |accessdate=2007-09-05}}</ref> यूरोप के एकीकरण का सबसे पहला सफल प्रस्ताव 1951 में आया जब यूरोप के कोयला एवं स्टील उद्योग लाबी ने लामबंदी शुरु की। यह मुख्यतया सदस्य राष्ट्रों, खासकर [[फ्रांस]] और [[जर्मनी|पश्चिमी जर्मनी]] में [[कोयला]] और [[इस्पात]] उद्योगों को एकीकृत नियंत्रण में लाने का प्रयास था। ऐसा खासकर इसलिए सोचा गया ताकि इन दो राष्ट्रों में संघर्ष की स्थिति भविष्य में उत्पन्न न हो। इस [[समुदाय|लाबी]] के कर्ता धर्ता ने तभी इसे '''संयुक्त राज्य यूरोप''' की परिकल्पना के रूप में प्रचारित किया था।<ref>{{cite web |title=9 मई 1950 की उदघोषणा |url=http://europa.eu/abc/symbols/9-may/decl_en.htm |publisher=यूरोपियन कमीशन |accessdate=2007-09-05}}</ref> यूरोपीय संघ के अन्य संस्थापक राष्ट्रों में [[बेल्जियम]], [[इटली]], [[लक्जमबर्ग]], एवं [[नीदरलैंड]] प्रमुख थे।<ref name="यूरोपा हिस्ट्री 45-59">{{cite web |title=एक शांतिपूर्ण यूरोप - सहयोग की शुरुआत |publisher=यूरोपियन कमीशन |url=http://europa.eu/abc/history/1945-1959/index_en.htm |accessdate=2007-06-25}}</ref>
 
इस सांगठनिक प्रयास के बाद बाद 1957 में दो संस्थायें गठित की गयी जिसमें '''यूरोपियन इकानामिक कम्यूनिटी''' एवं '''यूरोपीय परमाणु उर्जा कम्यूनिटी''' प्रमुख थे। इन संस्थाओं का उद्देश्य [[नाभीकिय उर्जा]] एवं आर्थिक क्षेत्र में सहयोग करना था। <ref name="यूरोपा हिस्ट्री 45-59"/> 1967 में उपरोक्त तीनों संस्थाओं का विलय होकर एक संस्था का निर्माण हुआ जिसे '''यूरोपियन कम्यूनिटी''' के नाम से जाना गया। (EC).<ref name="ईएनए मर्ज">{{cite web |title=Merging the executives |publisher=[[European NAvigator]] |url=http://www.ena.lu?lang=2&doc=473 |accessdate=2007-06-25}}</ref>
पंक्ति 71:
[[चित्र:Jansa-rumsfeld2.jpg|thumbnail|यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष श्री एवं स्लोवानिया के प्रधानमंत्री श्री [[जाँ जसाँ]]]]
 
अक्सर यूरोपीय संघ की राजनीति को तीन तत्वों से सबसे ज्यादा संचालित माना जाता है जिसे "पिलर्स" या स्तंभ कहा जाता है। यूरोपीय कम्यूनिटी की पुरानी नीतियों को इसका पहला स्तंभ कहा जाता है, दूसरे स्तंभ के तौर पर '''संयुक्त विदेश एवं सुरक्षा नीति''' का नाम लिया जाता है जबकि तीसरा स्तंभ पहले तो न्यायिक एवं घरेलू मामलात हुआ करते थे लेकिन एम्सटर्डम एवं नीस के समझौतों के बाद पुलिस एवं आपराधिक मामलों में सहयोग पर ज्यादा केंद्रित हो गया है। मोटे तौर पर कहा जाए तो अंतर्षाट्रीय मामलों को देखते हुए दूसरा एवं तीसरा स्तंभ महत्वपूर्ण हो जाता है।<ref name="ग्लोसरी पिलर्स">{{cite web |title=पिलर्स ऑफ यूरोपियन यूनियन |publisher=[[यूरोपा (वेब पोर्टल)]] |url=http://europa.eu/scadplus/glossary/eu_pillars_en.htm |accessdate=२७ जून २००७}}</ref>
 
इस समय यूरोपीय संघ के समक्ष दो सबसे बडे़ मुद्दे हैं, वे हैं [[यूरोपीय एकीकरण]] एवं [[यूरोपीय संघ का विस्तार|विस्तार]]। खासकर विस्तार, नये राष्ट्रों का यूरोपीय संघ में समावेश बडा़ राजनैतिक मुद्दा है। नये राष्ट्रों के समावेश का समर्थन करने वालों का मानना है कि इससे [[लोकतंत्र]] का विस्तार होता है एवं [[यूरोप की अर्थव्यवस्था|यूरोपीय अर्थव्यवस्था]] को भी संबल मिलता है। जबकि विरोध करनेवालों का मानना है कि यूरोपीय संघ अपनी वर्तमान राजनैतिक क्षमताओं एवं सीमाओं से परे एवं अपनी भौगोलिक सीमाओं से बाहर जा रहा है जो इसके हित में नहीं है। जहां तक जनमत और राजनैतिक दलों का सवाल है, इस बारे में वे खासे सशंकित हैं खासकर २००४ में एक साथ दस नये सदस्य देश बनने के पश्चात और यह आशंका [[तुर्की का यूरोपीय संघ में प्रवेश|तुर्की की उम्मीद्वारी]] के बाद और भी बलवती हो गयी है। <ref name="आईएचटी फैटीग">{{cite web|last=स्मेल|first=एलीसन|authorlink=|last2=बिलेफ्स्की|first2=डैन|coauthors=|title=फाइटिंग ईयू 'एनलार्जमेंट फैटीग'|work=|publisher=[[इंटरनेशनल हेराल्ड ट्रिब्यून]]|date=[[१९ जून २००६]]|url=http://www.iht.com/articles/2006/06/19/news/eu.php|format=|doi=|accessdate=१४ अगस्त २००७}}</ref><ref name="एनलार्जमेंट वॉयस">{{cite web|last=|first=|authorlink=|coauthors=|title=ईयू एनलार्जमेंट - वॉयसेज फ्रॉम द डीबेट|work=|publisher=ब्रिटिश [[फॉरेन ऐंड कॉमनवेल्थ ऑफिस]]|date=|url=http://www.fco.gov.uk/servlet/Front?pagename=ओपन मार्केट/Xcelerate/ShowPage&c=Page&cid=1139992114487|format=|doi=|accessdate=2007-06-27}}</ref><ref name="बीबीसी तुर्की सेवा">{{cite web|last=|first=|authorlink=|coauthors=|title=सवाल-जवाब: तुर्की के ईयू में प्रवेश के बारे में वार्ता|work=|publisher=[[बीबीसी]]|date=[[2006-12-11]]|url=http://news.bbc.co.uk/1/hi/world/europe/4107919.stm|format=|doi=|accessdate=2007-08-14}}</ref>