"सुदर्शन कुल": अवतरणों में अंतर

छो Robot: Adding eu:Amaryllidaceae
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 4:
'''सुदर्शन कुल''' (ऐमेरिलिडैसी / Amaryllidaceae) फूलों का एक कुल (family) है। इस कुल में बहुत सी (एक हजार से कुछ ऊपर ही) जातियाँ हैं और इस कुल के [[पुष्प]] [[लिली]] से बहुत मिलते-जुलते हैं। सुदर्शन कुल के पुष्प उष्ण तथा उपोष्ण देशों में पाए जाते हैं। अधिकांश में कंद होता है। कई में लिली के समान पुष्प फूलते हैं। इस कुल के कुछ पौधों के (जैसे ऐमारिलिस बेलाडोना और बूफेन डिस्टिका के) कंद अत्यंत विषैले होते हैं। इस कुल में पीला डैफोडिल और श्वेत स्नोड्राप [[इंग्लैंड]] में बहुत प्रसिद्ध हैं।
 
== प्रजातियाँ ==
सुदर्शन कुल की कुछ जातियाँ भारत में भी होती हैं; इनका वर्णन नीचे दिया जाता है:
 
=== जेफीर पुष्प ===
वनस्पति; सुदर्शन कुल, प्रजाति जेफीरैंथस। प्याज की तरह सकंदी शाक; 4-5 पतली 20 सें.मी. तक की पत्तियाँ एक निवापाकार पुष्प 25-30 सेंमी के निवृत पर खिलता है। ऐसे 3-4 निर्वृत एक कंद से निकलते हैं।
 
पंक्ति 14:
अमरीका के उष्ण भागों में (बोलीविया से टेक्सास और मेक्सिको तक) 30 जातियाँ, और एक जाति पश्चिमी अफ्रीका में भी देशी हैं। वहाँ के संसार के सभी भागों के उद्यानों में यह फूल उगाया गया है।
 
=== जेफीरैथस फ़्लावा ===
जेफीरैथस फ़्लावा वर्षा के प्रारंभ में उगता है। पीले फूल 203 सप्ताह तक निकलते हैं और अगस्त में फलों से 25-30 काले चिपटे बीज झड़ते हैं। सितंबर तक प्ररोह सूख जाता है और भूमि में कंद सुषुप्तावस्था में पड़ा रहता है। उद्यानों में विशेष ध्यान रखकर फूल अक्टूबर तक निकाला जा सकता है।
 
== सन्दर्भ ==
 
{{reflist}}