"योहानेस गुटेनबर्ग": अवतरणों में अंतर

छो Robot: Adding min:Johannes Gutenberg
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 2:
'''जोहान गुटेनबर्ग''' (1398-1468) टाइप के माध्यम से मुद्रण विद्या का आविष्कारक। वे[[जर्मनी]] के मेंज के रहने वाले थे।। इन्होनें सन १४३९ में [[प्रिंटिंग प्रेस]] की रचना की जिसे एक महान आविष्कार माना जाता है। इन्होने मूवेबल टाइप की भी रचना की। इनके द्वारा छापी गयी बाइबल '''गुटेनबर्ग बाइबल''' के नाम से प्रसिद्ध है।
 
== परिचय ==
गुटेनबर्ग के टाइप-मुद्रण के [[आविष्कार]] से पूर्व मुद्रण का सारा कार्य ब्लाकों में अक्षर खोदकर किया जाता था। गूटेनबर्ग का जन्म जर्मनी के मेंज नामक स्थान में हुआ था। 1420 ई. में उनके परिवार को राजनीतिक अशांति के कारण नगर छोड़ना पड़ा। उन्होंने 1439 ई. के आसपास स्ट्रासबोर्ग में अपने मुद्रण आविष्करण का परीक्षण किया। काठ के टुकड़ों पर उन्होंने उल्टे अक्षर खोदे। फिर उन्हें शब्द और वाक्य का रूप देने के लिए छेद के माध्यम से परस्पर जोड़ा और इस प्रकार तैयार हुए बड़े ब्लाक को काले द्रव में डुबाकर पार्चमेंट पर अधिकाधिक दाब दिया। इस प्रकार मुद्रण में सफलता प्राप्त की। बाद में उन्होंने इस विधि में कुछ सुधार किया।