"झील": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (Robot: Adding fa:دریاچه
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 4:
'''झील''' जल का वह स्थिर भाग है जो चारो तरफ से स्थलखंडों से घिरा होता है। झील की दूसरी विशेषता उसका स्थायित्व है। सामान्य रूप से झील भूतल के वे विस्तृत गड्ढे हैं जिनमें [[जल]] भरा होता है। झीलों का जल प्रायः स्थिर होता है। झीलों की एक महत्वपूर्ण विशेषता उनका खारापन होता है लेकिन अनेक झीलें मीठे पानी की भी होती हैं। झीलें भूपटल के किसी भी भाग पर हो सकती हैं। ये उच्च [[पर्वत|पर्वतों]] पर मिलती हैं, [[पठार|पठारों]] और [[मैदान|मैदानों]] पर भी मिलती हैं तथा स्थल पर सागर तल से नीचे भी पाई जाती हैं।
 
झीले बनती हैं, विकसित होती हैं, धीरे-धीरे तलछट से भरकर दलदल में बदल जाती हैं तथा उत्थान होंने पर समीपी स्थल के बराबर हो जाती हैं। ऐसी आशंका है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की बृहत झीलें ४५,००० वर्षों में समाप्त हो जाएंगी। भू-तल पर अधिकांश झीलें उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं। [[फिनलैंड]] में तो इतनी अधिक झीलें हैं कि इसे झीलों का देश ही कहा जाता है। यहाँ पर १,८७,८८८ झीलें हैं जिसमें से ६०,००० झीलें बेहद बड़ी हैं। <ref>[http://www.stat.fi/index_en.html फिनलैंड के आकड़े]</ref> पृथ्वी पर अनेक झीलें कृत्रिम हैं जिन्हें [[मानव]] ने विद्युत उत्पादन के लिए, कृषि-कार्यों के लिए या अपने आमोद-प्रमोद के लिए बनाया है।
 
== सबसे अधिक ==
पंक्ति 10:
[[तिब्बत]] की टिसो सिकरू संसार की सबसे ऊँची झील है जो [[तिब्बत का पठार|तिब्बत के पठार]] पर १८,२८४ फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसके विपरीत [[मृत सागर]] संसार की सबसे नीची झील है, जो सागर तल से भी १,३०० फीट नीची है।<ref>{{cite web |url= http://www.namasteisrael.com/noble-winners.html|title= मृत सागर|accessmonthday=[[१२ फरवरी]]|accessyear=[[२००९]]|format= एचटीएमएल|publisher= इजरायल दूतावास|language=}}</ref> इसकी तली सागर तल से २,५०० फीट निचाई पर है।
 
कुछ झीलें अधिक गहरी होती हैं जैसे [[साइबेरिया]] की [[बैकाल झील]], जिसकी गहराई १.६ किलोमीटर से अधिक है।<ref>{{cite web |url= http://www.ruvr.ru/main.php?lng=hin&q=713&cid=54&p=11.09.2008|title= बायकाल झील में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक अभियान का दूसरा दौर। |accessmonthday=[[१२ फरवरी]]|accessyear=[[२००९]]|format= पीएचपी|publisher= रेडियो रूस|language=}}</ref> इसके विपरीत कुछ झीलें अत्यन्त उथली होती हैं। गर्मी के मौसम में सूख जाने के कारण ये मौसमी झील कही जा सकती हैं। क्षेत्रफल में झीलें छोटी-बड़ी, सभी तरह की होती है हिमानीकृत झील (टार्न झील) कुछ वर्ग मीटर तक ही विस्तृत होती हैं जबकि लाखों वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाली विस्तृत झीलें हैं। [[कैस्पियन सागर]] एक विस्तृत झील है जिसका क्षेत्रफल ४,३०,००० वर्ग किलोमीटर है। महाद्वीपों के आन्तरिक भागों में स्थित विस्तृत झीले जैसे कैस्पियन सागर, [[अरब सागर]], मृत सागर, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा [[कनाडा]] की बृहत झीलें, [[अफ्रीका]] की विक्टोरिया तथा साइबेरिया की [[बैकाल झीले]] आकार की दृष्टि से सागर के समान हैं।{{commonscat|Lakes}}
 
== संदर्भ ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/झील" से प्राप्त