"पण्डित": अवतरणों में अंतर

छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:Brahmin boy ritual.jpg|jpg|thumb|200px|एक पण्डित (ब्राह्मण)]]
'''पण्डित''' (पंडित), या '''पण्डा''' (पंडा) का अर्थ है एक विद्वान,, एक अध्यापक, विशेषकर जो [[संस्कृत]] और [[हिंदू]] [[विधि]], [[धर्म]], [[संगीत]] या [[दर्शनशास्त्र]] में दक्ष हो। अपने मूल अर्थ में 'पण्डित' शब्द से लगभग हमेशा [[हिंदुत्व|हिंदू]], [[ब्राह्मण]] से लिया जाता है जिसने [[वेद|वेदों]] का एक मुख्य भाग उनके [[उच्चारण]] और गायन के लय-[[ताल]] सहित स्मरण कर लिया हो।
 
== धर्म ==
पण्डितों और पुजारियों को निजी और सार्वजनिक [[यज्ञ|यज्ञों]] और अन्य कार्यों के लिए [[वैदिक|वेद]] मंत्रोच्चार के लिए [[दान]] के एवज में बुलाया जाता है| इस मंत्रोच्चार का प्रयोजन शांत [[मन]] से उसे सुनते हुए श्रोता की आध्यात्मिक उन्नति के साथ उस कार्य के [[वातावरण]] को जीवंत करना होता है| अधिकतर पण्डित आध्यात्मिक कारणों से [[शाकाहार|शाकाहारी]] होते हैं| [[शरीर]] और मन को पवित्र रखना उनसे अपेक्षित होता है।
 
== 'पण्डित' उपनाम ==
पण्डित [[उपनाम]] जो अधिकतर [[कश्मीर|कश्मीरियों]] में पाया जाता था, अब सारे [[भारत]] में पाया जाता है| यह [[उपनाम]] अधिकतर (99%) हिंदुओं में पाया जाता है तथापि इस उपनाम का प्रयोग होना [[कश्मीर]], [[महाराष्ट्र]], [[दिल्ली]], [[उत्तर प्रदेश]], [[मध्यप्रदेश]] और [[बिहार]] में भी होता है। बिहार (भारत) के क्षेत्रों में [[मिट्टी]] की वस्तुएँ बनाने वालों को भी पण्डित कहा जाता है| [[हिंदी]] में उन्हें [[कुम्हार]] कहा जाता है| वे [[भाट]], वध्यायार, [[पुरोहित]] और [[राजपुरोहित]] के नाम से भी जाने जाते हैं|
 
== संगीत ==
आज भारत में 'पण्डित' एक सम्मान सूचक शब्द है जो किसी क्षेत्र में विशेषज्ञता विशेषतः (भारत के [[शास्त्रीय संगीत]]) के लिए दिया जाता है| इसका प्रयोग हिंदू पुरुष व्याख्याता तक सीमित है| [[मुस्लिम]] पुरुष संगीतकारों को 'उस्ताद' की उपाधि दी जाती है, और '[[विदुषी]]' और '[[बेग़म]]' शब्दों का प्रयोग हिंदू और मुस्लिम महिला व्याख्याता के लिए किया जाता है|
 
पण्डित शब्द का प्रयोग व्यक्ति के नाम से पूर्व किया जाता है ठीक उसी प्रकार जैसे शब्द 'मैस्ट्रो' का कभी किया जाता है| उदाहरणों में [[पण्डित रविशंकर]], पण्डित [[डी.वी. पलुस्कर]], [[पण्डित भीमसेन जोशी]], [[पण्डित जसराज]] और [[पण्डित मल्लिकार्जुन मंसूर]] शामिल हैं|
 
== अन्य प्रयोग ==
पण्डितों और [[धर्मशास्त्र]] में पारंगत स्थानिकों को [[१८वीं शताब्दी|१८वीं]] और [[१९वीं शताब्दी]] के दौरान [[न्यायालय]] के परामर्शदाता के तौर पर भी नियुक्त किया जाता था| प्रारंभ में ब्रिटिश न्यायाधीशों को हिंदू रीति-रिवाज़ों और मौखिक परंपराओं का बहुत कम ज्ञान था और वे विशेष प्रश्नों पर उनसे जानकारी माँग सकते थे|
 
पंक्ति 20:
पण्डित शब्द का प्रयोग उन भारतीय सर्वेक्षकों के लिए भी किया गया जिन्होंने [[१९वीं शताब्दी]] में ब्रिटिश के लिए [[उत्तर भारत]] के क्षेत्रों का अन्वेषण किया|
 
== पश्चिम में पण्डित ==
पश्चिम में पण्डित शब्द का प्रयोग किसी विधा के एक दक्ष, विशेषज्ञ व्यक्ति के रुप में भी किया जाता है। उदाहरण के लिये प्रोग्रामिंग पण्डित, मार्केटिंग पण्डित आदि।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[मंत्र]]
* [[विक्रम पण्डित]]
 
== संदर्भ ==
{{1911}}