"स्तॅपी": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.2) (रोबॉट: hu:Sztyepp की जगह hu:Sztyeppe जोड़ रहा है
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:Mongolia Ger.jpg|thumb|220px|[[मंगोलिया]] में स्तॅपी पर लगे खेमे]]
[[Fileचित्र:Spring steppe (Ilovlinsky District).png|thumb|220px|बसंत के मौसम में [[रूस]] के इलोवलिंसकी ज़िले में स्तॅपी की घास में खिले जंगली फूल]]
[[Fileचित्र:Horse race in mongolian steppes.jpg|thumb|220px|मंगोलियाई स्तॅपी में [[अश्वधावन]]]]
'''स्तॅप''', '''स्तॅपी''' या '''स्टेपी''' ([[अंग्रेज़ी]]: steppe, [[रूसी भाषा|रूसी]]: степь) [[यूरेशिया]] के [[पृथ्वी के ताप कटिबन्ध|समशीतोष्ण]] (यानि टॅम्प्रेट) क्षेत्र में स्थित विशाल [[घास]] के मैदानों को कहा जाता है। यहाँ पर वनस्पति जीवन घास, फूस और छोटी झाड़ों के रूप में अधिक और पेड़ों के रूप में कम देखने को मिलता है। यह पूर्वी [[यूरोप]] में [[युक्रेन]] से लेकर [[मध्य एशिया]] तक फैले हुए हैं। स्तॅपी क्षेत्र का [[भारत]] और यूरेशिया के अन्य देशों के इतिहास पर बहुत गहरा प्रभाव रहा है। ऐसे घासदार मैदान दुनिया में अन्य स्थानों में भी मिलते हैं: इन्हें यूरेशिया में "स्तॅपी", [[उत्तरी अमेरिका]] में "[[प्रेरी]]" (prairie), [[दक्षिण अमेरिका]] में "पाम्पा" (pampa) और [[दक्षिण अफ़्रीका]] में "वॅल्ड" (veld) कहा जाता है।<ref name="ref20bizic">{{cite web | title=Grasslands: Biomes of the Earth | author=Michael Allaby, Richard Garratt | publisher=Infobase Publishing, 2006 | isbn=9780816053230 | url=http://books.google.com/books?id=hasGEyb2B3IC | quote=''... The name steppe is sometimes used to describe temperate grasslands of all kinds, including the prairie, pampa, veld ...''}}</ref>
 
स्तॅपी में तापमान ग्रीष्मऋतु में मध्यम से गरम और शीतऋतु में ठंडा रहता है। गर्मियों में दोपहर में तापमान ४० °सेंटीग्रेड और सर्दियों में रात को तापमान -४० °सेंटीग्रेड तक जा सकता है। कुछ क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में भी बहुत अंतर होता है: [[मंगोलिया]] में एक ही दिन में सुबह के समय ३० °सेंटीग्रेड और रात के समय शून्य °सेंटीग्रेड तक तापमान जा सकता है। अलग-अलग स्तॅपी इलाक़ों में भिन्न मात्राओं में बर्फ़ और बारिश पड़ती है। कुछ क्षेत्र बड़े शुष्क हैं जबकि अन्य भागों में सर्दियों में भारी बर्फ़ पड़ती है।
 
== इतिहास ==
स्तॅपी एक विशाल मैदानी क्षेत्र है जिसकी वजह से प्राचीनकाल में लोग और व्यापार यूरेशिया के एक कोने से दूरे कोने तक जा सका। प्रसिद्ध [[रेशम मार्ग]] इसी स्तॅपी से होकर गुज़रता था और इसपर [[चीन]], [[उत्तर भारत]], [[मध्य एशिया]], [[मध्य पूर्व]], [[तुर्की]] और [[यूरोप]] के बीच माल और लोग आया जाया करते थे और सांस्कृतिक तत्व भी फैले। [[अनुवांशिकी]] दृष्टिकोण से उत्तर भारत में बहुत से पुरुषों का [[पितृवंश समूह आर१ए]] है। ठीक यही मध्य एशिया, रूस, [[पोलैंड]] इत्यादि में पाया जाता है और माना गया है कि यह स्तॅपी के ज़रिये ही फैला।<ref name="ref20racel">{{cite web | title=The genetic strand: exploring a family history through DNA | author=Edward Ball | publisher=Simon and Schuster, 2007 | isbn=9780743266581 | url=http://books.google.com/books?id=cj8_GbJhY6sC}}</ref> भारत में आये बहुत से हमलावर भी इसी क्षेत्र से आये थे। [[मुग़ल सलतनत]] शुरू करने वाले [[सम्राट बाबर]] [[उज़बेकिस्तान]] के स्तॅपी क्षेत्र से आये. शक (स्किथियन) लोग, जिनमें भारतीय [[सम्राट कनिष्क]] भी एक थे, इसी क्षेत्र से उत्पन्न हुए और बहुत से भारतीयों का कुछ वंश इसी जाति से आया है।<ref name="ref28bexeb">{{cite web | title=Land and people of Indian states and union territories | author=S. C. Bhatt, Gopal K. Bhargava | publisher=Gyan Publishing House, 2005 | isbn=9788178353937 | url=http://books.google.com/books?id=tk1ggdyrGdMC | quote=''... the Shakas (or Scythians), from the steppes of Central Asia, who settled in western India ...''}}</ref> भारत का प्रभाव भी जातिय, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से इस क्षेत्र पर बहुत गहरा रहा। [[बौद्ध धर्म]] का फैलाव इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण था, और भारतीय चिह्न (जैसे कि स्वस्तिक, माथे पर बिंदियाँ, इत्यादि) यहाँ के कई पुरातात्त्विक स्थलों पर मिले हैं।<ref name="ref38vuvoh">{{cite web | title=History of Humanity: From the seventh century B.C. to the seventh century A.D. | author=Siegfried J. de Laet, International Commission for a History of the Scientific and Cultural Development of Mankind | publisher=UNESCO, 1996 | isbn=9789231028120 | url=http://books.google.com/books?id=WGUz01yBumEC | quote=''... In Central Asia the introduction of Indian motifs, and even religious symbols like the trident of Siva with three faces, indicates the importance of southern influences ...''}}</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[घास]]
* [[प्रेरी]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist|2}}</small>