"स्पैन्डेक्स": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.1) (Robot: Adding uk:Спандекс
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:Cynthia Barboza.jpg|thumb|300px|[[वॉलीबाल]] खिलाड़ी [[सिन्थिया बारबोज़ा]] स्पैन्डेस्क का शॉर्ट पहने हुये।]]
 
'''स्पैन्डेक्स''', '''इलास्टेन''' या '''लाइक्रा''' एक [[संश्लेषित रेशा |कृत्रिम रेशा]] है जिसे इसकी बेजोड़ प्रत्यास्था के कारण जाना जाता है। यह अपने प्राकृतिक प्रतिद्वन्दी [[लेटेक्स]] के मुकाबले अधिक मज़बूत पर कम टिकाऊ होता है। रसायनज्ञ सी एल सैन्डक्विस्ट और जोसेफ़ शिवर्स ने इसे सन १९५९ [[ड्यूपॉन्ट]] की [[वर्जीनिया]] स्थित बेंजर प्रयोगशाला में विकसित किया गया था। यह [[पॉलीयूरेथेन]]-[[पॉलीयूरिया]] [[कोपॉलीमर]] होता है। इसके अविष्कार ने वस्त्र उद्योग के कई क्षेत्रों मे क्रांति ला दी है।
 
स्पैन्डेक्स नाम अंग्रेजी शब्द एक्सपैन्ड्स (expands) का वर्ण-विपर्यय है।<ref>Kadolph,Sara J., ''Textiles''.</ref> पूरे उत्तर अमेरिका में इसे स्पैन्डेक्स नाम से जाना जाता है जबकि यूरोप के अधिकतर भागों में इसे इलास्टेन और ब्रिटेन और भारत में लाइक्रा नाम से जाना जाता है। भारत में भले ही लाइक्रा नाम अधिक प्रचलित हो पर वस्त्रों के संघटन पर औपचारिक रूप से अधिकतर इलास्टेन ही लिखा जाता है।
 
== सन्दर्भ ==
{{reflist}}
== बाहरी कड़ियाँ ==
 
[[ar:إسباندكس (نسيج)]]