"लातविया": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (Robot: Adding ba:Латвия
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 314:
लातविया [[विश्व व्यापार संगठन]] (१९९९ से) और [[यूरोपीय संघ]] (२००४ से) का सदस्य है।
 
वर्ष २००० के बाद से लातविया की वृद्धि दर यूरोप में सर्वाधिक में से एक है। हालांकि, लातविया की मुख्यतः उपभोग-चालित वृद्धि के कारण २००८ के अंत और २००९ के आरंभ में लातवियाई जीडीपी ढह गई, जो वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण और अधिक चपेट में आई। वर्ष २००९ के प्रथम तीन महीनों में लातवियाई अर्थव्यस्था में १८% की गिरावट आई, जो यूरोपीय संघ में सर्वाधिक थी। यूरोस्टैट डाटा के अनुसार, क्रय शक्ति के आधार पर लातविया की [[प्रति व्यक्ति आय]] २००८ में यूरोपीय संघ का ५६% थी।
 
जनवरी २००९ में राजधानी रीगा में आर्थिक संकट को लेकर दंगे हुए जो सरकार की कठोरता नीतियों का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की माँगें थी की संसद भंग कर दी जाए, जबकि राष्ट्रपति वाल्डिस ज़ाट्लर्स ने सरकार को चेताया की यदि नागरिकों की माँगें ना मानी गईं तो समयपूर्व चुनाव कर दिया जाएगा। सरकार को [[अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष|आईएमएफ]] से ७.५ अरब [[यूरो]] प्राप्त करने के लिए वेतनों में कमी करनी पड़ी और [[कोसोवो]] से अगस्त २००९ में कुछ सैनिक हटाने पड़े।