"लुई पास्चर": अवतरणों में अंतर

छो →‎परिचय: removing cat उत्तम लेख
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 13:
'''लुई पास्चर''' एक महान वैज्ञानिक थे।
 
== परिचय ==
[[फ्रांस]] के प्रसिद्ध वैज्ञानिक लुई पास्चर का जन्म सन् १८२२ ई। में [[नैपोलियन बोनापार्ट]] के एक व्यवसायी सैनिक के यहां हुआ था। आप बचपन से ही दयालु प्रकृति के थे। अपने शैशवकाल में आपने गांव के आठ व्यक्तियों को पागल भेड़िए के काटने से मरते हुए देखा था। उनकी दर्दभरी चीखों को आप भूल नहीं सके थे। युवावस्था में भी जब यह अतीत की घटना स्मृति पटल पर छा जाती, तो आप बेचैन हो उठते थे। पर आप पढ़ने-लिखने में विशेष तेज नहीं थे। इस पर भी आप में दो गुण मौजूद थे, जो विज्ञान में सफलता के लिए आवश्यक होते हैं - उत्सुकता एवं धीरज। युवावस्था में आपने लिखा था कि शब्दकोश में तीन शब्द अत्यन्त महत्त्वपूर्ण हैं: इच्छाशक्ति, काम तथा सफलता।