"भिवानी": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (Robot: Adding mg:Bhiwani
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 23:
भिवानी जिले को 22 दिसंबर 1972 को हिसार से अलग कर दिया गया था| इस में छ: तहसील हैं - भिवानी, बवानी खेड़ा, तोशाम, चरखी दादरी, लोहारू और सिवानी| भिवानी के उत्तर में हिसार, पूर्व में रोहतक, दक्षिण में महेंद्रगढ़, दक्षिण पूर्व में रेवाड़ी तथा पशिम और दक्षिण पश्चिम में राजस्थान है| ये हरियाणा के सबसे नीचे जल स्तर के जिलों में आता है| खासकर लोहारू और चरखी दादरी की ओर पानी की अत्यधिक कमी है|
 
== शिक्षा ==
शिक्षा के मामले में भिवानी बहुत उन्नत शहर है| यहाँ हरियाणा शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय स्थापित है| इसके अलावा भिवानी में लगभग दस प्रौद्योगिकी संस्थान है जिनमें से से Technological Institute of Textiles and Sciences तो पूरे उत्तर भारत में अपने जैसा अकेला है| तत्पश्चात यहाँ के अनेक और महाविद्यालय भिवानी की महिमा बढा रहे हैं| यहाँ के अधिकतर महाविद्यालय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संलग्न हैं| शहर के प्रमुख विद्यालयों में हलवासिया विद्या विहार, उत्तमी बाई, भिवानी पब्लिक स्कूल, वैश्य मॉडल, वैश्य सीनिअर, बाल भवन और डी.ए.वी. स्कूल उल्लेखनीय हैं| इसके अलावा, दादरी के डी.आर.के, आर.ई.डी. और एपीजे तथा बहल के बी.आर.सी.एम. भी प्रसिद्द हैं|
 
कम जनसँख्या होने के बावजूद हर वर्ष भिवानी में से अनेकों विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धिक परीक्षाओं में उच्च श्रेणी से चयनित होते हैं, जैसे [http://www.iit.org/ IIT], [http://nda.nic.in/ NDA], [http://www.aitpune.com/ AIT], [http://aipmt.nic.in/ AIPMT], [http://www.nitdgp.ac.in NIT], [http://pgimsrohtak.nic.in/ HPMT], [http://en.wikipedia.org/wiki/Civil_Services_of_India ICS], [http://www.jatland.com/home/Haryana_Civil_Services HCS] आदि|
पंक्ति 30:
देश का विख्यात औद्योगिक महाविद्यालय, BITS पिलानी (राजस्थान) भिवानी से अधिक दूरी पर नहीं है तथा वहां अनेक विद्यालय शैक्षिक भ्रमण पर अपने छात्रों को ले जाते हैं|
 
== उद्योग और व्यापार ==
 
यह एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है, जिसका अधिकांश व्यापार राजस्थान राज्य के साथ होता है। कपास की ओटाई एवं धुनाई, तेल की मिलें एवं निर्माण की लघु इकाईयां यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं।
पंक्ति 57:
2008 में भिवानी बोक्सिंग के लिए प्रकाश में आया था जब इसके चार खिलाड़ियों ने ओलिम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया और मेडल भी जीते| स्व. कप्तान हवा सिंह की याद में बनाया गया बोक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर देश को अछे किलादी प्रदान कर रहा है| इसके अलावा SAI (Sports Authority of India) का छात्रावास भिवानी में ही स्थित है| भिवानी का बहु-उद्देश्यीय खेल परिसर "भीम स्टेडियम" भी विख्यात है जिसमें तैराकी, क्रिकेट, फूटबाल, बास्केटबाल, वोल्लेय्बल्ल, जिम्नास्टिक, अथलेटिक्स, बोक्सिंग, आदि हर प्रकार के भीतरी और बाहरी खेलो के उपकरणों से लैस सुविधायें युवाओं को उपलब्ध करायी जाती हैं| अपने बोक्सर खिलाड़ियों की अधिकता की वजह से भिवानी को छोटा क्यूबा भी कहा जाता है|
 
== जनसंख्या ==
 
2001 की जनगणना के अनुसार इस शहर की जनसंख्या 1,69,424 है, इस ज़िले की कुल जनसंख्या 14,24,554 है।