"वर्धा": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (Robot: Adding mg:Wardha
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 28:
'''वर्धा जिला''' : यह [[भारत]] के [[महाराष्ट्र]] राज्य का जिला है। इस जिले का क्षेत्रफल 2,429 वर्ग मील है। हिंगणघाट तथा पुलगाँव में सूती वस्त्र की मिलें हैं। यह [[मराठी]] भाषाभाषी जिला है।
 
'''वर्धा नगर''': [[नागपुर]] से 50 मील दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित यह नगर राष्ट्रपिता [[महात्मा गांधी]] के आश्रम के कारण प्रसिद्ध है। यह नगर वर्धा जिले का मुख्यालय है।
 
'''वर्धा नदी''' - भारत में [[मध्य प्रदेश]] राज्य के मध्य सतपुड़ा पर्वतश्रेणी से नागपुर नगर से 70 मील उत्तर-पश्चिम से निकलती है। मुख्यत: दक्षिण-पूर्व दिशा में यह महाराष्ट्र राज्य से होकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश सीमा पर, चाँदा जिले (महाराष्ट्र राज्य) के सिवनी स्थान पर, वेनगंगा नदी से मिलती है। इन दोनों के [[संगम]] के बाद नदी का नाम '''प्राणहिता''' हो जाता है, जो [[गोदावरी]] नदी की सहायक नदी है। वर्धा नदी की मुख्य सहायक नदी '''पेनगंगा''' है। यह नदी एक [[कपास]] उत्पादक क्षेत्र के मध्य से बहती है। वर्धा नदी की कुल लंबाई 290 मील है।
 
== वर्धा नगर स्थित प्रमुख संस्थाएँ ==
* [[राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा]]
* [[महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय]]
* [[सेवाग्राम आश्रम]]
* [[पवनार आश्रम]]
* [[कस्तूरबा स्वास्थ्य समिति]]
* [[गीताई मन्दिर]]
* [[
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [http://yatrasalah.com/touristPlaces.aspx?id=480 वर्धा : महात्मा गांधी और विनोबा भावे की कर्मभूमि] (यात्रा सलाह)
 
[[श्रेणी:भूगोल]]
"https://hi.wikipedia.org/wiki/वर्धा" से प्राप्त