"बाहाह प्रान्त": अवतरणों में अंतर

छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
{{ज्ञानसन्दूक प्रांत
|province_name = अल-बाहाह<br /> {{Nastaliq|ur|الباحة}} / Al-Bahah
|loc_map =Saudi Arabia - Al Bahah province locator.png
|capital = [[बाहाह]]
पंक्ति 11:
|languages= [[अरबी भाषा|अरबी]]
}}
'''बाहाह प्रान्त''' या '''अल-बाहाह प्रान्त''', जिसे [[अरबी भाषा|अरबी]] में '''मिन्तक़ाह​ अल-बाहाह''' (<small>{{Nastaliq|ur|منطقة الباحة‎}}</small>) कहते हैं [[सउदी अरब]] के दक्षिण में स्थित एक [[सउदी अरब के प्रान्त|प्रान्त]] है। यह सउदी अरब के [[हिजाज़]] क्षेत्र में आता है। यहाँ दो [[यमन|यमनी]] मूल के क़बीले रहते हैं, ग़ामिद (<small>{{Nastaliq|ur|غامد‎}}, Ghamid</small>) और ज़हरान (<small>{{Nastaliq|ur|زهران‎}}, Zahran</small>)।<ref name="ref76cufov">[http://books.google.com/books?id=VKisHwiTxJQC Culture And Customs Of Saudi Arabia], David E. Long, pp. 7, Greenwood Publishing Group, 2005, ISBN 9780313320217978-0-313-32021-7, ''... Al-Baha province is located south of al-Ta'if in the Hijaz Mountains and adjoining lowlands below. It is the tribal area of the Ghumad and Zahran branches of the Qahtani 'Azd tribe ...''</ref>
 
== विवरण ==
बाहाह प्रान्त का नाम बाहाह शहर से आया है। यह प्रान्त पहाड़ों, मैदानों, वादियों और रेगिस्तानी क्षेत्रों का मिश्रण है। मुख्य रूप से इसके दो भौगोलिक हिस्से हैं। '[[तिहामा]]' पश्चिमी मैदानी क्षेत्र है जो आगे जाकर [[लाल सागर]] के किनारे पर पहुँचता है। '[[अल-सरवात]]' पूर्व का पहाड़ी इलाक़ा है जो [[हिजाज़ पहाड़ियों]] का भाग है।<ref name="ref76cufov"/> इसकी ऊँचाई समुद्रतल से १,५०० से २,४५० मीटर तक ऊँची हैं। तिहामा में गर्मी में कड़ी गर्मी और सर्दी में मौसम लुभावना रहता है। अल-सरवात में लाल सागर से नमी आती है जो सर्दियों में कोहरे और आंधी-वाली बारिश के रूप में प्रकट होती है। यहाँ की पहाड़ियों में गर्मी में मौसम अच्छा रहता है, यानि अधिक गर्म नहीं होता।
 
== लोग ==
इस प्रान्त के सभी लोग सुन्नी मुस्लिम है और [[इस्लाम]] शुरू होने के १० वर्षों के भीतर ही यह धर्म यहाँ पहुँच गया था। समाज क़बीलों, उपक़बीलों और परिवारों में व्यवस्थित है। हर क़बीले का एक सरदार होता है जिसे 'शेख़' की उपाधि मिलती है। यहाँ दो क़बीलों - [[ग़ामिद क़बीला|ग़ामिद]] और [[ज़हरान क़बीला|ज़हरान]] - का ज़ोर है जो एक बड़े 'अज़्द' नामक क़बीले की दो शाखाएँ हैं। यहाँ से आये लोगों के पारिवारिक नाम अक्सर 'अल-ग़मदी' जैसे रूप में मिलते हैं।<ref name="ref76cufov"/>
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[हिजाज़ पहाड़ियाँ]]
* [[हिजाज़]]
* [[तिहामा]]
* [[सउदी अरब के प्रान्त]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist|2}}</small>
{{सउदी अरब के प्रान्त}}
 
[[श्रेणी:बाहाह प्रान्त]]
[[श्रेणी:सउदी अरब के प्रान्त]]
 
{{सउदी अरब के प्रान्त}}
 
[[ar:منطقة الباحة]]