"मीठड़ी मारवाड़": अवतरणों में अंतर

छोNo edit summary
पंक्ति 48:
== ''' परिचय ''' ==
 
'''मीठड़ी मारवाड़''' - यह ग्राम मारवाड़ क्षेत्र तदानुसार नागौर जिले के उत्तरी पूर्वी दिक्कोण [[( ईशान) ]] में आबाद कस्बाई ग्राम है। यह तहसील एवम् पंचायत समिति [[लाडनूं ]] के परिधीय क्षेत्र का पूर्वी सीमांत स्थित [[ग्राम पंचायत]] मुख्यालय है। स्वतंत्रता के पूर्व रियासती काल में यह ग्राम तत्कालीन तीन राजपूत रियासतों [[मारवाड़,]] [[जयपुर]] तथा [[बीकानेर]] के मध्यवर्ती एक त्रिकोणीय ट्रांजिट पॉईंट की तरह महत्तवपूर्ण स्थान था वहीं वर्तमान में भी तीन जिलों के समागम केन्द्र के रूप में ग्राम अपना वही भौगोलिक महत्त्व बनाए हुए है। रियासती काल में ग्राम स्वयं [[मारवाड़]] रियासत का सीमांत प्रतिनिधि ग्राम था वहीं ग्राम से ४ किमी. के पश्चात् [[शेखावाटी रियासत]] का राज्य क्षेत्र प्रारम्भ हो जाता था, आजकल यहाँ से [[सीकर]] जिला प्रारम्भ होता है। ग्राम से ८ किमी उत्तर में स्थित खोडा ग्राम वर्तमान में [[चुरू जिले]] की [[सुजानगढ़]] तहसील का गाँव है जहाँ सॆ रियासती काल में [[बीकानेर रियासत]] का राज्य क्षेत्र प्रारम्भ होता था। बीकानेर राज्य का क्षेत्र स्थानीय बोलचाल में [[थळी]] के नाम से जाना जाता है। वस्तुत यह तीनों क्षेत्र अपनी अपनी विशिष्ठ संस्कृति भी रखते हैं तथा लोक जीवन में आम जन आज भी इन क्षेत्रों के लिए इन्हीं शब्दों करते हैं जिनकी काल्पनिक सीमाएँ भी निर्धारित है। इस कारण पूर्व मध्य काल से आधुनिक समय तक यह ग्राम तीन राजनीतिक शक्ति केन्द्रों के साथ साथ तीन सांस्कृतिक परिवेशों के समागम का विशिष्ठ स्थल रहा है। ग्राम वर्तमान में [[राज्य महामार्ग]] ६० पर स्थित है। यह राज्य मार्ग [[सालालर]] बालाजी धाम को तीर्थ राज [[पुष्कर]] से जोड़ता है। यह ग्राम पंचायत मुख्यालय है इसके अतिरिक्त संपूर्ण लाडनूं तहसील को जिन तीन राजस्व सेक्टरों [[ (ravenue sectors) ]] में विभाजित किया गया है उनमें, लाडनूं , निम्बी जोधा के पश्चात् तृतीय [[राजस्व सेक्टर]] का मुख्यालय [[मीठड़ी मारवाड़]] ग्राम ही है। एक लघु नगर के लिए आवश्यक सभी तरह की सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध है । [[राजस्थान]] राज्य की [[विधान सभा]] के लिए परिसीमित २०० विधान सभा क्षेत्रों में मीठड़ी मारवाड़ लाडनूं विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत परिगणित होता है।
 
== ''' इतिहास''' ==