"विदिशा का इतिहास": अवतरणों में अंतर

छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Imageचित्र:EranVidishaCoin.jpg|thumb|]] [[विदिशा]] [[भारतवर्ष]] के प्रमुख प्राचीन नगरों में एक है, जो [[हिंदू]] तथा [[जैन]] धर्म के समृद्ध केन्द्र के रुप में जानी जाती है। जीर्ण अवस्था में बिखरे पड़े कई खंडहरनुमा इमारतें यह बताती है कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक दृष्टि कोण से मध्य प्रदेश का सबसे धनी क्षेत्र है। धार्मिक महत्व के कई भवनों को मुस्लिम आक्रमणकारियों ने या तो नष्ट कर दिया या मस्जिद में बदल दिया। [[महिष्मती]] ([[महेश्वर]]) के बाद विदिशा ही इस क्षेत्र की सबसे पुराना नगर माना जाता है। महिष्मती नगरी के ह्रास होने के बाद विदिशा को ही पूर्वी [[मालवा]] की राजधानी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसकी चर्चा वैदिक साहित्यों में कई बार मिलता है।
 
== प्राचीन इतिहास ==
[[Imageचित्र:EranTypeCoin2ndCenturyBCE.jpg|thumb|]]
प्राचीनकाल में यहाँ यदुवंशी रहे है। आमीरों का अधिपत्य था, वे बड़े सशक्त व बलशाली थे। मान्यता है कि वैदिक काल में किसी आर्यदेवी ने यहाँ के महिष नामक राजा को पराजित किया था, अतः आज भी यहाँ के सभी गाँवों में महिषासुर या भैंसासुर की पूजा होती है। श्रीमद देवी भागवत पुराण के अनुसार, वह देवी ही [[दुर्गा।महिषासुर मर्दनी]] कहलायी। सूर्यवंशी राजा सगर और श्री[[राम]] के समय से वहाँ [[इक्ष्वाकु वंश]] के अधिपत्य का पता चलता है। कहा जाता है कि श्रीराम के अनुज [[शत्रुघ्न]] ने [[अश्वमेघ]] यज्ञ के दौरान हराकर यह क्षेत्र अपने पुत्र शत्रुघाती या यूपकेतु (कहीं- कहीं सुबाहु) को सौप दिया।
 
[[स्कंद पुराण]] के अनुसार वाल्मिकी ॠषि, जो अग्नि शर्मा के नाम से बताये गये हैं, इसी क्षेत्र के निवासी थे। वही शंख ॠषियों के सानिध्य में रहकर वे प्रसिद्ध महर्षि बने।
 
== बौद्ध काल ==
ई. पू. ५ वीं - ६ वीं सदी में महात्मा बुद्ध के समय विदिशा का विकास चरमोत्कर्ष पर था। भारत मध्य में स्थित होने के कारण यह चारों तरफ से अनेक महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्रों को जोड़ता था। जहाँ पुरब की तरफ यह कौशाम्बी, काशी तथा पाटलिपुत्र जैसे नगरों से जुड़ा था, वहीं पश्चिम की ओर से भरुकच्छ (भरुच) व सुर्पारक (सोपारा) जैसे बंदरगाहों से संबद्ध था। दक्षिण की तरफ से यह तत्कालीन प्रतिष्ठित नगर पैठ से जुड़ा था। यहाँ के समृद्ध व्यापारियों ने भी यहाँ के स्तुप व अन्य छोटे- बड़े भवनों के निर्माण में अपना योगदान दिया।
 
== हिन्दू साम्राज्य ==
ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार [[मौर्य वंश]] के शासक [[अशोक]] ने यहीं की व्यापारी की पुत्री से विवाह किया। उसके हृदय में इस नगर के प्रति विशेष सम्मान था। मौर्यों के बाद [[शुंग वंश]] के शासकों ने इस पर अधिपत्य किया। उनकी एक शाखा ने विदिशा पर राज किया। इसके बाद [[नाग वंश]] व [[सातवाहन वंश]] ने इस पर शासन चलाया। उनके काल में भी यह शुगों की तरह [[हिंदू धर्म]] का केंद्र रहा।
 
== पतन ==
गुप्त काल तक विदिशा का महत्व बना रहा, लेकिन उसके बाद इसका पतन शुरु हो गया। कहा जाता है कि कुछ प्राकृतिक कारणों से नगर के समीप बहती नदी [[बेतवा]] सूख गई या फिर कुछ राजनैतिक समस्या पैदा हो गई , जिससे वहाँ की आबादी नदी के दक्षिणी किनारे की तरफ बस गयी, जो बाद में भीलसा के नाम से जानी जाने लगी।
 
== मुस्लिम शासन ==
सल्तनत काल में भेलसा राज्य के एक सूर्ब का केन्द्र था, जहाँ सुबेदार रहता था। मुगलों के समय इस नगर का कोई खास राजनैतिक महत्व नहीं था। यह एक छोटे से प्रशासनिक इकाई का केंद्र था। [[औरंगजेब]] द्वारा अपने नाम पर रखा गया शहर का नाम "आलमगीरपुर' भी सामान्य लोगों के बीच प्रसिद्ध नहीं हो पाया। १८ वीं सदी में यह स्थान मराठों के अधिपत्य में आ गया और अंग्रजों के समय तक उन्हीं के अधिपत्य में रहा।
 
इस प्रकार यहाँ इतिहास ने अनेक पीढियों तक अपने चिह्न छोड़े। आज संपूर्ण विदिशा- मंडल पर्यटकों एवं दर्शकों की रुचि के ऐतिहासिक एवं दर्शनीय प्राचीन स्मारकों से भरा पड़ा है।
 
== नामकरण ==
जहाँ प्राचीन संस्कृत- साहित्य में विदिशा का नाम वैदिस, वेदिश या वेदिसा मिलता है, वहीं पाली ग्रंथों में इसे वेसनगर, वैस्सनगर, वैस्यनगर या विश्वनगर कहा गया है। कुछ विद्धानों का मानना है कि विविध दिशाओं को यहाँ से मार्ग जाने के कारण ही इस नगर का नाम विदिशा पड़ा।
 
पंक्ति 33:
 
== यह भी देखें ==
* [[भारत के शहर]]
* [[मध्य प्रदेश]]
{{विदिशा}}
{{मध्य प्रदेश के जिले}}
{{मध्य प्रदेश पर्यटन}}
 
== बाहरी कड़ियां ==
* [http://tdil.mit.gov.in/coilnet/ignca/mw050.htm मध्य प्रदेश सरकार ]]
 
[[श्रेणी:मध्य प्रदेश के हिन्दू मंदिर]]
[[श्रेणी: मध्य प्रदेश]]
[[श्रेणी: शहर]]
[[श्रेणी: मध्य प्रदेश के शहर]]
[[श्रेणी: विदिशा]]