"बिश्केक": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.2+) (रोबॉट: eu:Bishkek की जगह eu:Bixkek जोड़ रहा है
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 24:
'''बिश्केक''' (<small>[[किरगिज़ भाषा|किरगिज़]]: Бишкек, [[अंग्रेज़ी]]: Bishkek</small>), जिसे पहले '''पिश्पेक''' (<small>Pishpek</small>) और '''फ़्रूनज़े''' (<small>Frunze</small>) के नामों से भी जाना जाता था, [[मध्य एशिया]] के [[किरगिज़स्तान]] देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह उस देश के [[चुय प्रांत]] की राजधानी भी है।
 
== नाम और स्थापना ==
बिश्केक का नाम [[किरगिज़ भाषा]] के उस शब्द से उत्पन्न हुआ माना जाता है जिस से किरगिज़स्तान का राष्ट्रीय पेय, [[कूमीस]] (घोड़ी के दूध से बनी शराब-युक्त लस्सी), मंथा जाता है। सन् १८२५ में [[चुय नदी]] की एक उपनदी के किनारे [[ख़ोक़न्द]] के [[किरगिज़ लोग|किरगिज़ों]] ने एक क़िले की स्थापना करी। जब यह इलाक़ा [[रूसी साम्राज्य]] में शामिल हुआ तो बहुत से रूसी लोग यहाँ आ बसे और इस शहर का नाम १८६२ में 'पिश्पेक' (<small>Пишпек</small>) हो गया, जो रूसियों द्वारा 'बिश्केक' का ग़लत उच्चारण था। १९२६ में [[सोवियत संघ]] बनाने के बाद इस शहर का नाम इस इलाक़े में पैदा हुए [[बोल्शेविक पार्टी|बोल्शेविक क्रांतिकारी]] मिख़ाईल फ़्रून्ज़े के नाम पर 'फ़्रून्ज़े' (<small>Фрунзе</small>) रख दिया गया। १९९१ में किर्गिज़स्तान के आज़ाद होने के बाद उस देश की संसद ने इस शहर का ऐतिहासिक 'बिश्केक' नाम फिर से बहाल कर दिया।
 
== भूगोल ==
बिश्केक ८०० मीटर (२,६०० फ़ुट) की ऊँचाई पर [[किरगिज़ आला-तू]] पर्वत शृंखला के उत्तरी छोर पर बसा है। किरगिज़ आला-तू स्वयं [[तियान शान]] शृंखला की एक उपशाखा है। यह पूरा इलाक़ा चुय नदी के [[जलसम्भर]] क्षेत्र में आता है। बिश्केक चौड़ी सड़कों का एक शहर है जिसमें अधिकतर स्थानों से ऊँचे पर्वत नज़र आते हैं। यहाँ सोवियत-शैली की फ़्लैट-वाली इमारतें हैं जिनके नीचे बीच में अक्सर आँगन होते हैं। बिश्केक शहर बहुत से वृक्षों से हरा-भरा है जो गर्मियों में शहरियों को ठंडी छाया प्रदान करते हैं। बिश्केक में सबसे अधिक गरमी ४२.८ सेंटीग्रेड तक पहुँच चुकी है जबकि सबसे सर्दी -३४ सेंटीग्रेड तक जा चुकी है।
 
== बिश्केक शहर के नज़ारे ==
<gallery>
File:E7919-Dordoy-Bazaar-clothing.jpg|दोरदोय बाज़ार
पंक्ति 38:
</gallery>
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[कूमीस]]
* [[किरगिज़ आला-तू]]
* [[चुय नदी]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist|2}}</small>