"वॅस्टा (क्षुद्रग्रह)": अवतरणों में अंतर

छो Robot: Adding pnb:4 ویسٹا
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:Vesta from Dawn, July 17.jpg|thumb|[[डॉन (अंतरिक्ष यान)|डॉन शोध यान]] द्वारा ली गई वॅस्टा की तस्वीर]]
'''वॅस्टा''', जिसका औपचारिक नाम '''4 वॅस्टा''' है, [[सौर मंडल]] के [[क्षुद्रग्रह घेरे]] में स्थित एक [[क्षुद्रग्रह]] है। इसका व्यास (डायामीटर) लगभग 530 किलोमीटर है और [[सीरीस (बौना ग्रह)|सीरीस]] [[बौने ग्रह]] के बाद यह क्षुद्रग्रह घेरे की दूसरी सब से बड़ी वस्तु है। पूरे क्षुद्रग्रह घेरे की सारी वस्तुओं को अगर मिला लिया जाए तो उसका 9% द्रव्यमान (मास) वॅस्टा में है। यह क्षुद्रग्रह घेरे की सब से [[रोशन]] वस्तु भी है। इसके दक्षिणी गोलार्ध (हॅमीस्फ़ेयर) में एक गहरा [[प्रहार क्रेटर]] है और माना जाता है के क़रीब एक [[अरब (संख्या)|अरब]] साल पूर्व एक बड़ी [[खगोलीय वस्तु|वस्तु]] का वॅस्टा के साथ भयंकर टकराव हुआ जो वॅस्टा पर यह घाव छोड़ गया।
 
16 जुलाई 2011 को अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान एजेंसी [[नासा]] का [[डॉन (अंतरिक्ष यान)|डॉन शोध यान]] वॅस्टा के इर्द-गिर्द [[कक्षा (भौतिकी)|कक्षा]] में आकर उसकी परिक्रमा करने लगा।
 
== अन्य भाषाओँ में ==
[[अंग्रेज़ी]] में वॅस्टा को Vesta लिखते हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[क्षुद्रग्रह घेरा]]
* [[क्षुद्रग्रह]]
* [[सीरीस (बौना ग्रह)]]
* [[डॉन (अंतरिक्ष यान)]]
 
[[श्रेणी:सौर मंडल]]