छो Robot: Adding mg:Mount Abu
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 25:
 
== दर्शनीय स्थल ==
[[चित्र:Mt. Abu Sunset 1990.jpg|thumb|left|280px|माउंट आबू में सूर्यास्त]] प्राकृतिक सुषमा और विभोर करनेवाली वनस्थली का पर्वतीय स्थल 'आबू पर्वत' ग्रीष्मकालीन पर्वतीय आवास स्थल और पश्चिमी भारत का प्रमुख पर्यटन केंद्र रहा है। यह स्वास्थ्यवर्धक जलवायु के साथ एक परिपूर्ण पौराणिक परिवेश भी है। यहाँ वास्तुकला का हस्ताक्षरित कलात्मकता भी दृष्टव्य है।<ref>{{cite web |url=http://www.abhivyakti-hindi.org/paryatan/2009/mt.abu/abu.htm
|title=आबू की प्राकृतिक सुषमा|accessmonthday=[[१५ दिसंबर]]|accessyear=[[२००९]]|format=एचटीएम|publisher=अभिव्यक्ति|language=}}</ref> आबू का आकर्षण है कि आए दिन मेला, हर समय सैलानियों की हलचल चाहे शरद हो या ग्रीष्म। [[दिलवाड़ा मंदिर]] यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। माउंट आबू से १५ किमी.दूर गुरु शिखर पर स्थित इन मंदिरों का निर्माण ग्यारहवीं और तेरहवीं शताब्दी के बीच हुआ था। यह शानदार मंदिर जैन धर्म के र्तीथकरों को समर्पित हैं। दिलवाड़ा के मंदिर और मूर्तियाँ भारतीय स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। दिलवाड़ा के मंदिरों से ८ किमी. उत्तर पूर्व में [[अचलगढ़ किला व मंदिर]] तथा १५ किमी.दूर अरावली पर्वत शृंखला की सबसे ऊँची चोटी [[गुरु शिखर]] स्थित हैं। इसके अतिरिक्त माउंट आबू में [[नक्की झील]], [[गोमुख मंदिर]], [[माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य]] आदि भी दर्शनीय हैं।
 
'''आवागमन'''- माउंट आबू से निकटतम हवाई अड्डा [[उदयपुर]] यहाँ से १८५ किमी. दूर है। उदयपुर से माउंट आबू पहुँचने के लिए बस या टैक्सी की सेवाएँ ली जा सकती हैं। समीपस्थ रेलवे स्टेशन आबू रोड २८ किमी. की दूरी पर है जो [[अहमदाबाद]], [[दिल्ली]], [[जयपुर]] और [[जोधपुर]] से जुड़ा है। माउंट आबू देश के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा भी जुड़ा है। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से माउंट आबू के लिए सीधी बस सेवा है। राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें दिल्ली के अलावा अनेक शहरों से माउंट आबू के लिए अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराती हैं।
पंक्ति 40:
* [http://www.thenetpress.com/2009/12/blog-post_08.html माऊंट आबू नैसर्गिक सौन्दर्य का प्रतीक] (द नेट-प्रेस)
* [http://bharatparytan.blogspot.com/2009/07/blog-post_6441.html माऊंट आबू राजस्थान ]
 
 
 
[[श्रेणी:माउंट आबू]]