"वैटिकन सिटी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 57:
==इतिहास==
आठवीं शताब्दी ई. में रोम के निकटवर्ती प्रदेशों पर चर्च का शासन स्वीकार किया जाने लगा। इस प्रकार 'पेपल स्टेट्स' का प्रारंभ हुआ। सन् १८७० ई. में इटली ने पेपल स्टेट्स को अपने अधिकार मे ले लिया, इससे इटली और चर्च में तनाव पैदा हुआ, क्योंकि रोमन कैथालिक चर्च अपने परमाध्यक्ष को ईसा का प्रतिनिधि जानकर यह आवश्यक समझता है कि वह किसी राज्य के अधीन न रहे। सन् १९२९ ई. में इटली ने रोमन कैथोलिक चर्च के साथ समझौता करके उसे [[संत पीटर]] के महामंदिर के आसपास लगभग १०९ एकड़ की जमीन दे दी और उस क्षेत्र को पूर्ण रूप से स्वतंत्र मान लिया। इस प्रकार 'चिट्टाडेल वाटिकानो' (Citta Del Vaticano) अर्थात् वैटिकन नगर नामक एक नया स्वायत्त राज्य उत्पन्न हुआ। उसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है और उसके अपने सिक्के, अपना डाक विभाग, रेडियो आदि हैं। उसके नागरिकों की संख्या लगभग ७०० है। उस केंद्र से पोप पूर्ण स्वतंत्रता से दुनिया भर में फैले हुए रोमन कैथोलिक चर्च का आध्यात्मिक सचालन करते हैं।
[[चित्र:Vatican StPeter Square.jpg|center|500px|thumb|सन्त पीतर चौक]]
 
{{यूरोप}}