"लिथुआनिया": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 86:
'''लिथुआनिया''' [[यूरोप]] महाद्वीप के उत्तरी भाग में [[बाल्टिक सागर]] के किनारे स्थित एक देश है। यह तीन [[बाल्टिक देशों]] (लिथुआनिया, [[लातविया]] और [[ऍस्तोनिया]]) में से सबसे बड़ा है। इसकी राजधानी [[विल्नुस]] है। २०१२ में इसकी आबादी लगभग ३० लाख थी। लिथुआनियाई लोग एक बाल्टिक समुदाय हैं और [[लिथुआनियाई भाषा]] [[हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार]] की बाल्टिक शाखा की केवल दो जीवित भाषाओं में से एक है (दूसरी [[लातवियाई भाषा|लातवियाई]] है)।
 
==इतिहास==
१४वीं शताब्दी में लिथुआनिया यूरोप का सबसे बड़ा देश हुआ करता था। आधुनिक [[बेलारूस]] व [[युक्रेन]] के साथ-साथ [[पोलैन्ड]] और [[रूस]] के कई हिस्से लिथुआनिया महाड्यूक राज्य के भाग थे। १५६९ में लुबलिन संधि के तहत पोलैन्ड और लिथुआनिया एक द्विराष्ट्रीय 'पोलिश-लिथुआनियाई महाकुल' नामक [[परिसंघ]] में जुड़ गए। यह लगभग १५०-२०० वर्षों तक सलामत रहा लेकिन १७२२ से १७९५ काल में पड़ोसी देशों ने इसे धीरे-धीरे तोड़ दिया। लिथुआनिया के अधिकतर भूभाग पर [[रूसी साम्राज्य]] का अधिकार हो गया।