"आयुर्विज्ञान": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 142 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q11190 (translate me)
पंक्ति 3:
 
== इतिहास ==
आयुर्विज्ञान का जन्म [[भारत]] में कई हजार वर्ष ई.पू. में हुआ, परंतु पाश्चात्य विद्वानों का मत है कि [[वैज्ञानिक]] आयुर्विज्ञान का जन्म ई.पू. चौथी शताब्दी में [[यूनान]] में हुआ और लगभग 600 वर्ष बाद उसकी मृत्यु रोम में हुई। इसके लगभग 1,500 वर्ष पश्चात विज्ञान के विकास के साथ उसका पुनर्जन्म हुआ। यूनानी आयुर्वेद का जन्मदाता [[हिप्पोक्रेटीज़]] था जिसने उसको आधिदैविक रहस्यवाद के अंधकूप से निकालकर अपने उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया। उसने बताया कि रोग की रोकथाम तथा उससे मुक्ति दिलाने में देवी देवताओं का हाथ नहीं रहता। उसने तांत्रिक विश्वासों और वैसी चिकित्सा का अंत कर दिया। उसके पश्चात् गत शताब्दियों में समय-समय पर अनेक अन्वेषणकर्ताओं ने नवीन खोजें करके इस विज्ञान को उन्नत किया।
 
प्रारंभ में आयुर्विज्ञान का अध्ययन [[जीवविज्ञान]] की एक शाखा की भाँति किया गया और [[शरीर-रचना-विज्ञान]] (अनैटोमी) तथा [[शरीर-क्रिया-विज्ञान]] (फ़िज़िऑलॉजी) को इसका आधार बनाया गया। शरीर में होनेवाली क्रियाओं के ज्ञान से पता लगा कि उनका रूप बहुत कुछ रासायनिक है और ये घटनाएँ रासानिक क्रियाओं के फल हैं। ज्यों-ज्यों खोजें हुईं त्यों-त्यों शरीर की घटनाओं का रासायनिक रूप सामने आता गया। इस प्रकार रसायन विज्ञान का इतना महत्व बढ़ा कि वह आयुर्विज्ञान की एक पृथक् शाखा बन गया, जिसका नाम [[जीवरसायन]] (बायोकेमिस्ट्री) रखा गया। इसके द्वारा न केवल शारीरिक घटनाओं का रूप स्पष्ट हुआ, वरन् रोगों की उत्पत्ति तथा उनके प्रतिरोध की विधियाँ भी निकल आईं। साथ ही भौतिक विज्ञान ने भी शारीरिक घटनाओं को भली भाँति समझने में बहुत सहायता दी। यह ज्ञात हुआ कि अनेक घटनाएँ भौतिक नियमों के अनुसार ही होती हैं। अब जीवरसायन की भाँति [[जीवभौतिकी]] (बायोफ़िज़िक्स) भी आयुर्विज्ञान का एक अंग बन गई है और उससे भी रोगों की उत्पत्ति को समझने में तथा उनका प्रतिरोध करने में बहुत सहायता मिली है। विज्ञान की अन्य शाखाओं से भी रोगरोधन तथा चिकित्सा में बहुत सहायता मिली है। और इन सबके सहयोग से मनुष्य के कल्याण में बहुत प्रगति हुई है, जिसके फलस्वरूप जीवनकाल बढ़ गया है।