"कातांगा प्रान्त": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 20:
 
==खनिज व अन्य उद्योग==
कातांगा प्रान्त के पूर्वी भाग में कई मूल्यवान खनिजों का उत्पादन होता है, जिनमें [[ताम्बा]], [[हीरा]], [[यूरेनियम]], [[रेडियम]], [[टीन]] और [[कोबॉल्ट]] शामिल हैं। कातांगा प्रदेश विश्व का प्रमुख यूरेनियम उत्पादक क्षेत्र है जहाँ चिंकोलोबी नामक खान से पर्याप्त मात्रा में यूरेनियम निकाला जाता है। कातांगा तथा [[ज़िम्बाब्वे]] के मध्य भाग में ताँबे का ११,५०,००,००० टन से भी अधिक भंडार है। इसके उत्पादन का महत्व विगत से, रेलों के निर्माण के कारण, अधिक बढ़ गया है।<ref name="ref70befed"/> लुबुमबाशी में ताम्रशोधक कारख़ाने हैं जहाँ ताँबा साफ किया जाता है। इसके अतिरिक्त ज़ेदोतविल, बुकाम और तेन्के मुख्य औद्योगिक नगर हैं। मोपरी झील के पास टिन का उत्पादन होता है। इनके अतिरिक्त पठारी ऊँची-नीची भूमि होने के कारण यहाँ जलविद्युत्‌ उत्पादन के लिए भी परिस्थितियाँ अनुकूल हैं और चूट्स कार्नेट में पर्याप्त मात्रा में जलविद्युत्‌ पैदा की जाती है। ज़िम्बाब्वे व [[ज़ाम्बिया]] को भी यहाँ से विद्युत्‌ आपूर्ति की जाती है।
 
==अविकास==