"याना गुप्ता": अवतरणों में अंतर

→‎व्यक्तिगत जीवन: निवर्तमान सम्बंध
lang icons
पंक्ति 15:
 
==व्यक्तिगत जीवन==
गुप्ता घूमने की बहुत शौकीन हैं। वर्ष 2000 में भारत में [[आचार्य रजनीश]] के [[पूना]] आश्रम में रहते समय इनकी मुलाक़ात चित्रकार सत्य गुप्ता से हुई। आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान याना ने गाना गाया था जिसमें [[गिटार]] के साथ सत्य ने संगीत दिया। "[याना] समझ गई थीं कि वे उन्हें पसंद करते हैं"। सत्य याना से उम्र में चौदह वर्ष बड़े हैं। दोनो आश्रम में रहते हुए ही एक दूसरे से प्रेम करने लगे और तीन हफ़्ते बाद इनका विवाह हो गया और याना ने अपना सिनकोवा कुलनाम बदल कर अपने पति का [[गुप्ता]] कुलनाम अपना लिया। याना के माता-पिता "शुरुआत में सदमे में थे"। उन्हें चिंता थी कि याना को भारत में [[मलेरिया]] या कोई और बिमारी हो जाएगी।<ref name="Synková">{{cite web | url=http://www.svet.czsk.net/clanky/osobnosti/gupta.html | title=Jana Synková: Perla Indie z Brna | publisher=Svet.czsk.net | accessdate=6 अप्रैल 2013 | author=ईवला, व्लादिमीर}} | language={{cs icon}}}}</ref>
 
निवर्तमान समय में याना [[यूनाइटेड किंगडम]] में रहने वाले भारतीय-[[आयरलैंड|आयरिश]] मूल के किसी व्यक्ति के साथ सम्बंध में हैं और चाहती हैं कि 2014 तक उनका विवाह हो जाए, परन्तु यह चाहती हैं कि वह "आधिकारिक तौर" पर इनके समक्ष प्रस्ताव रखें। याना किसी ऐसे शहर में अपनी गृहस्थी बसाना चाहती हैं जो "प्रकृति के नज़दीक" हो और यह मुम्बई में रहना पसंद नहीं करेंगी।<ref>{{cite news | url=http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-03-27/news-interviews/38041061_1_yana-gupta-respect-women-babuji-zara-dheere-chalo | title=People should be taught to respect women: Yana Gupta | author=नथानी, प्रियंका | date=27 मार्च 2013 | accessdate=21 अप्रैल 2013}} {{icon en icon}}</ref>
 
==कैरियर==
भारत में अपने कैरियर की शुरुआत से पहले याना फैशन जगत के प्रमुख केन्द्रों जैसे [[मिलान]], [[हैम्बर्ग]] और [[जापान]] में सफ़लता प्राप्त कर चुकि थीं।<ref name="Hindu">{{cite news | url=http://www.hindu.com/mp/2004/01/19/stories/2004011900440300.htm | title=Czech-mate time | work=[[द हिन्दू]] | accessdate=6 अप्रैल 2013 | author=कुमार, अनुज | language={{cs icon}} | date=19 जनवरी 2004}} {{en icon}}</ref> सत्य गुप्ता से अपने विवाह के पश्चात इन्होंने अपने पति के साथ पूना में फ़्लैट किराए पर लिया, परन्तु छह महीनों के अंदर ही उन्हें पैसे की कमी खलने लगी। मॉडल के रूप में याना ने कई भारतीय फोटोग्राफरों को अपनी फ़ोटो [[ई-मेल]] द्वारा भेजीं। कुछ दिनों के इंतजार के पश्चात मुम्बई के एक फ़ैशन डिज़ाइनर से इन्हें पहला प्रस्ताव आया। इसके कुछ समय पश्चात ही याना [[मॉरिशस]] एक फ़िल्म की शूटिंग के लिए गईं।<ref name="Synková" />
 
ईश्वर निवास द्वारा निर्देशित 2003 एक्शन फ़िल्म ''[[दम]]'' के मशहूर गाने "बाबूजी ज़रा धीरे चलो" में याना ने [[आइटम गर्ल]] की भूमिका की अदा करी जो कि इनके कैरियर के लिए ब्रेकआउट प्रदर्शन साबित हुआ। इसके पश्चात इन्हें कई फ़िल्मों के आइटम गानों में कार्य करने के प्रस्ताव मिलने लगे।<ref>{{cite news | url=http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-03-18/news-interviews/37814003_1_yana-gupta-songs-tv-show | title=People enjoy watching item songs: Yana Gupta | work=[[द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया]] | date=18 मार्च 2003 | accessdate=21 अप्रैल 2013 | agency=इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस}} {{en icon}}</ref>
 
2012 में याना ने वास्तविकता पर आधारित भारतीय टेलिविज़न धारावाहिक ''[[बिग बॉस]]'' के छठे सत्र में भाग लेने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके लिए इन्होंने "कुछ पूर्व प्रतिबद्धताओं" को जिम्मेदार बताया।<ref>{{cite news | url=http://indiatoday.intoday.in/story/yana-gupta-turns-down-bigg-boss-6-offer/1/229853.html | title=Yana Gupta turns down Bigg Boss 6 offer | date=19 नवम्बर 2012 | accessdate=21 अप्रैल 2013 | publisher=[[इण्डिया टुडे]] ऑन्लाइन}} {{icon en icon}}</ref>
 
==लेखन==
वर्ष 2011 में याना ने अपनी पहली किताब का विमोचन किया। [[अंग्रेज़ी भाषा]] की अपनी इस स्वास्थ्य और कल्याण सम्बन्धित किताब, जिसका शीर्षक है ''हाउ टू लव योर बॉडी एण्ड गैट द बॉडी यू लव'' ({{lang-en|How To Love Your Body And Get The Body You Love}}), में याना ने स्वास्थ्य युक्तियाँ दी हैं।<ref name="IBN7">{{cite news | url=http://ibnlive.in.com/generalnewsfeed/news/yana-gupta-turns-writer-pens-book-on-health/923249.html | title=Yana Gupta turns writer, pens book on health | publisher=[[सीएनएन आईबीएन]] | agency=[[प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया]] | date=8 दिसम्बर 2011}} | language={{en icon}}}}</ref>
 
==सन्दर्भ==