"पद्मा नदी": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 19 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q930773 (translate me)
No edit summary
पंक्ति 1:
'''पद्मा''' ([[बांग्ला भाषा|बांग्ला]]: পদ্মা ''पॉद्दा'') एक [[नदी]] है जो [[बांग्लादेश]] में [[गंगा]] की मुख्य धारा है। अर्थात् गंगा नदी बांग्लादेश में प्रवेश करते ही 'पद्मा' के नाम से जानी जाती है। [[राजमहल]] से ३० किमी पूर्व में गंगा की एक शाखा निकलकर [[मुर्शिदाबाद]], [[बहरमपुर]], [[नदिया]], [[हुगली]] और [[कलकत्ता]] होती हुई पश्चिम-दक्षिण की ओर [[बंगाल की खाड़ी]] में गिर जाती है, जो 'भागीरथी' शाखा के नाम से प्रसिद्ध है। मूल नदी के [[संगम]] स्थान से गंगा, 'पद्मा' नाम धारण कर [[पबना]] और [[गोआलंद]] होती हुई गई है। गोआलंद के निकट [[ब्रह्मपुत्र नदी]] की शाखा, जो '[[यमुनाजमुना नदी|जमुना]]' नाम से प्रसिद्ध है, आकर इसमें गिरी है। इसके बाद मूल नदी ने ब्रह्मपुत्र के साथ मिलकर 'मेघना' नाम धारण किया है और [[नोआखाली]] के निकट समुद्र में मिल गई है। पद्मा नदी की कुल लबाई २२५ मील है।
 
[[राजशाही]], पश्चिमी बांग्लादेश में एक प्रमुख शहर, पद्मा के उत्तर तट पर स्थित है।