"रितुपर्णो घोष": अवतरणों में अंतर

छो छो
पंक्ति 11:
}}
 
'''रितुपर्णो घोष ''' (31 अगस्त 1963 - 30 मई 2013) एक बंगाली फिल्म निर्देशक थे। अर्थशास्त्र में डिग्री प्राप्त करने उपरांत उन्होंने विज्ञापन एजेंसी में एक [[रचनात्मक कलाकार]] के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। वर्ष 1994 में उनकी पहली फिल्म ''हीरेर अंगति'' रिलीज हुई। उसी वर्ष पर्दे पर आई उनकी अगली फिल्म ''उनिशे अप्रैल'' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए [[राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार]] से सम्मानित किया गया। लगभग दो दशकों में फैले कैरियर में उन्होंने कुल 12 राष्ट्रीय और कुछ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते। 30 मई 2013 को दिल का दौरा पड़ने से [[कोलकाता]] में उनकी मृत्यू हो गयी।